Delhi Crime: उत्तम नगर में किराए के मकान में दो शव मिले, इलाके में मचा हड़कंप; जांच के लिए FSL टीम बुलाई
द्वारका जिले के उत्तम नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दो शव मिले। शवों पर कोई बाहरी चोट नजर नहीं आई। पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम बुलाई है। आगे की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहन गार्डन में एक किराए के मकान से दो व्यक्तियों के शव मिले हैं। पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार शाम लगभग 6:55 बजे एक कॉल मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना द्वारका जिले के उत्तम नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई।
मृतकों की पहचान देवेंद्र (50 वर्ष) निवासी मोहन गार्डन के रूप में हुई है। दूसरे मृतक अमित कुमार (48 वर्ष) जेजे कॉलोनी, हस्तसाल, दिल्ली के निवासी थे। दोनों व्यक्ति 65 वर्षीय नरेश के किराए के मकान में रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि कॉलर ने मेट्रो पिलर नंबर 743 के पास एक घर में शव मिलने की सूचना दी थी। सूचना पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।
आगे जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि शवों पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।