{"_id":"6339300976fc1b71cd0eb6ce","slug":"delhi-crime-six-year-old-boy-murdered-by-slitting-his-throat-in-lodhi-colony-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानों ने छह साल के बच्चे की दी बलि: दरिंदे बोले- भोले शंकर ने दिया था आदेश इसलिए चाकू से काट दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानों ने छह साल के बच्चे की दी बलि: दरिंदे बोले- भोले शंकर ने दिया था आदेश इसलिए चाकू से काट दिया गला
Sun, 02 Oct 2022 12:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:00 PM IST
सार
दो युवकों ने बलि के नाम पर छह साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना इलाके की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोधी कॉलोनी थाना इलाके में रविवार रात को दो युवकों ने एक छह साल के बच्चे की बलि दे दी। आरोपियों ने चाकू से बच्चे का गला काट दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चे का नाम धर्मेंद्र है, गांव गिरधरपुर पोस्ट कठेरिया जिला बरेली यूपी का रहने वाला था।
विज्ञापन
आरोपियों का कहना है कि उन्हें भोले शंकर ने बलि करने का आदेश दिया था। आरोपियों के नाम विजय और अमर कुमार हैं। पुलिस विजय को सनकी बता रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में लगी हुई है। आरोपी व पीड़ित सीआरपीएफ की निर्माणाधीन हेड क्वार्टर की बिल्डिंग में रहते हैं।
विज्ञापन