फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Three minors arrested for committing major crimes

Delhi: पुलिस के लिए सिरदर्द बने तीन नाबालिग आए शिकंजे में, युवक को गोली मारने के बाद लूटी थी स्कूटी

Fri, 17 Feb 2023 07:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Feb 2023 07:44 AM IST
सार

तीनों लड़कों का इतना आतंक था कि वे पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, छह कारतूस और लूटी गई एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Delhi Crime News Three minors arrested for committing major crimes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जिले में नाबालिगों ने खूब आतंक मचाया हुआ था। 13 फरवरी को तीन लड़कों ने एक युवक को गोली मारने के अलावा स्कूटी लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों लड़कों को पकड़ लिया। इनके पकड़े से जाने हाल ही में लूटपाट, हत्या के प्रयास और गोली चलाने की छह वारदात सुलझने का दावा पुलिस ने किया है। 

विज्ञापन


तीनों लड़कों का इतना आतंक था कि वे पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, छह कारतूस और लूटी गई एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संध्या स्वामी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गोली चलाने, वाहन लूट और और लूटपाट की लगातार कॉल मिली थी। इनमें तीन लड़के गोली चलाकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने 13 फरवरी को वेलकम इलाके में कबीर नगर निवासी आसिफ को गोली मार दी। इसके कुछ देर बाद वेलकम में ही गोली चलाकर स्कूटी लूटने का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूटपाट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच वेलकम थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच की। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान की। बाद में इनको गाजियाबाद और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से दबोच लिया गया। तीनों ही लड़के नाबालिग निकले। इनके पास से हथियार और लूटी की स्कूटी बरामद हुई।

एक आरोपी ने कहासुनी में मार दी थी गोली
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि एक नाबालिग की आसिफ नामक युवक से रंजिश थी। घटना वाले दिन कहासुनी के दौरान नाबालिग ने आसिफ को गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद इन लोगों ने स्कूटी ली। कुछ देर बाद इन लोगों ने ब्रह्मपुरी पुलिया पर एक युवक गोली चला दी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि सात फरवरी को इन लोगों ने बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में एक अर्टिगा सवार से लूटपाटकी थी। तीनों ही लड़के हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत कई अन्य मामलों में शामिल रहे हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र से लूटपाट में छह नाबालिग पकड़े
मौर्या एंक्लेव के पीतमपुरा में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र से लूटपाट में पुलिस ने छह नाबालिगों को पकड़ा है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पीतमपुरा निवासी नितेश ने 14 फरवरी को लूटपाट की शिकायत में बताया था कि शाम को वह डिस्ट्रिक्ट पार्क के ओपन जिम में व्यायाम करने के बाद घर जा रहा था। कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया और पैसे व अन्य सामान देने के लिए कहा। जब उसने विरोध किया तो लड़कों ने उसे पीट दिया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। 

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ करने के बाद आरोपियों की पहचान की और लूटपाट करने वाले छह नाबालिगों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि आरोपी झपटमारी और चोरी की वारदातों में भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed