फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Police arrested three snatchers

Delhi Crime News: तीन लाख की बाइक से करते थे झपटमारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 08:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 02 Aug 2023 08:40 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो केटीएम बाइक, आईफोन-14 प्रो समेत दो छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान विशाल (25), तुषार उर्फ शरवान (24), हिमांशु, सुजल व एक 17 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Delhi Crime News Police arrested three snatchers
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ ने झपटमारी करने वाले दो अलग-अलग गिरोह का पर्दाफाश कर चार झपटमारों को पकड़ा है। साथ ही एक हत्या का आरोपी भी पकड़ा गया है। दोनों ही गिरोह तीन -तीन लाख रुपये की केटीएम बाइकों से नई दिल्ली जैसे सुरक्षित इलाके में झपटमारी करते थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से दो केटीएम बाइक, आईफोन-14 प्रो समेत दो छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान विशाल (25), तुषार उर्फ शरवान (24), हिमांशु, सुजल व एक 17 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल ने बताया कि काली बाड़ी निवासी कविता सुनार 22 जुलाई को रात 10 बजे अपने मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बीच बिना नंबर की केटीएम बाइक पर दो बदमाश वहां आए और उसका मोबाइल छीनकर ले गए। इंस्पेक्टर संजय शर्मा की देखरेख में एसआई दलजीत व एएसआई राजेश कुमार की टीम ने मुल्तानी ढांडा, पहाड़ गंज निवासी विशाल और मोतिया खान, अलाउद्दीन बागीची निवासी तुषार उर्फ शरवान को मध्य दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इसी तरह भगवान दास रोड पर एक व्यक्ति से 28 जुलाई की रात 10 बजे केटीएम ड्यूक बाइक पर आए दो बदमाशों ने आईफोन-14 प्रो फोन छीन लिया था। जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी संजय शर्मा की देखरेख में एसआई प्रवीण व एएसआई बिजेंदर सिंह की आरोपियों की तलाश कर रही थी।  जांच के बाद टीमने बुलंदशहर, यूपी  से 17 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर आरोपी हिमांशु को सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी हिमांशु के आवास पर छापेमारी करते समय उसके घर से हत्या के आरोपी सुजल (20) को भी गिरफ्तार किया। सुजल भगोड़ा घोषित हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर मोबाइल रखकर लूटा
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर मोबाइल फोन रखकर बदमाशों ने टेंपो चालक और उसके हेल्पर को लूट लिया। मोबाइल को देखकर चालक ने टेंपो रोक दिया, इसी दौरान झाड़ियों से निकले बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी देकर उनसे नकदी व मोबाइल लूट लिए। सोनीपत के गांव कामी के रहने वाले टेंपो चालक संजय ने पुलिस को शिकायत दी है कि 30 जुलाई की रात एक बजे वह अपने हेल्पर हैप्पी के साथ ब्रेड सप्लाई करने के लिए सोनीपत से रोहिणी जा रहा था। शाहपुर गांव के पास सड़क पर मोबाइल पड़ा देखा। वह टेंपो रोक कर नीचे उतरा, इतने में चार बदमाश घेर लिया। उन्होंने हजारों रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए और फिर से झाड़ियों में घुस गए। 

मॉडल टाउन में बाइक सवार को लूटा
मॉडल टाउन में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का बैग लूट लिया। बैग में दस्तावेज और कुछ रुपये थे। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। समयपुर बादली निवासी प्रवीण निजी कंपनी में फील्ड बॉय है। सोमवार रात पुलिस को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल से प्रवीण को गोली मारकर लूटपाट की सूचना मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को प्रवीण ने बताया कि वह चांदनी चौक में मालिक रितेश जैन को कागजात देकर जा रहा था। उसके पास एक बैग था। मॉडल टाउन में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोका और पिस्टल के बल पर बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उसके हेलमेट में लगी और वह गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed