फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Manipurs teenager was forced into prostitution

हैवानियत: मणिपुर की किशोरी से जबरन करा रहे थे वेश्यावृत्ति, नशा देकर रखते बेहोश; रोजाना कई दरिंदे बनाते शिकार

Fri, 10 Feb 2023 10:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Feb 2023 10:41 PM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगा है कि यहां पर दीदी रात में उससे जबरन वेश्यावृति कराने लगी। एक रात में कई-कई ग्राहक आते थे। उसे किसी से बात नहीं करने दी जाती थी। उसे पीने के लिए जूस दिया जाता था। जूस पीने के बाद वह बेहोश जैसी हो जाती थी।

विज्ञापन
Delhi Crime News Manipurs teenager was forced into prostitution
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर (केएम पुर) थाना इलाके में मणिपुर की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से जबरन वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आया है। किशोरी को घर में बंधक बनाकर रखा जाता था और उसे किसी से बात नहीं करने दी जाती थी।

विज्ञापन


पीड़िता को नशीला जूस पिलाकर बेहोश जैसा रखा जाता था। मौका देखकर किशोरी जब आरोपी महिला के घर से भाग खड़ी हुई तब इसका खुलासा हुआ। सड़क पर पीडि़त को मणिपुर का युवक मिला। इस लड़के की मदद से पीड़ित लड़की ने केएमपुर थाने में मामला दर्ज कराया। केएम पुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी महिला मिमी उर्फ दीदी को गिरफ्तार कर लिया है। मिमी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिग लड़की मणिपुर की रहने वाली है। केएमपुर में रहने वाली मिमी उसे नौकरी लगाने के बहाने उसे पांच फरवरी को दिल्ली लेकर आई थी। यहां पर दीदी ने उसे अपने घर में रखा हुआ था।

पीड़िता ने आरोप लगा है कि यहां पर दीदी रात में उससे जबरन वेश्यावृति कराने लगी। एक रात में कई-कई ग्राहक आते थे। उसे किसी से बात नहीं करने दी जाती थी। उसे पीने के लिए जूस दिया जाता था। जूस पीने के बाद वह बेहोश जैसी हो जाती थी। आरोपी महिला जब छह फरवरी को अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी तो वह महिला के घर से भाग खड़ी हुई। पीडि़ता जब साउथ एक्स-1 में पहुंची तो उसे वहां पर पूर्वोत्तर राज्यों का एक युवक का मिला।

विज्ञापन

किशोरी ने सारी बात इस युवक को बताई। ये युवक पीडि़ता को अपने घर ले गया और वहां उसे खाना खिलाया। युवक ने ये बात समाज के बुजुर्ग लोगों को बताई। युवक ने इसकी जानकारी केएमपुर थाना पुलिस को दी। केएम पुर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी महिला महिला मिमी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त लड़की को लाजपत नगर में स्थित नारी निकेतन में रखा हुआ है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को पीडि़ता की सही उम्र पता करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed