फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Eighth grade girl student molested openly

Delhi: आठवीं कक्षा की छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, परिजनों को पीटा; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Jun 2023 08:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Jun 2023 08:48 AM IST
सार

पीड़िता अपने परिवार के साथ न्यू सीलमपुर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसका आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसे परेशान कर रहा था।  वह उसको अश्लील इशारे करता और भद्दे-भद्दे कमेंट करता था। 

विज्ञापन
Delhi Crime News Eighth grade girl student molested openly
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 13 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाला लड़का पिछले कुछ दिनों से उसे आते-जाते अभद्रता कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई तो परिवार के लोग लड़के की शिकायत लेकर उसके घर पहुंच गए। इस बात पर आरोपी का परिवार भड़क गया और उन्होंने लड़की के परिजनों को पीट दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग करवाने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता अपने परिवार के साथ न्यू सीलमपुर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसका आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसे परेशान कर रहा था। वह उसको अश्लील इशारे करता और भद्दे-भद्दे कमेंट करता था। 
विज्ञापन


शुरुआत में उसने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती चली गईं। मंगलवार रात को वह कुछ सामान लेने के लिए घर से निकली तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने किसी तरह हाथ छुड़ाया और भागकर नजदीक रहने वाली अपनी मौसी के घर पहुंच गई। पीड़िता ने सारी बात अपनी मौसी को बताई। मौसी फौरन पीड़िता को लेकर आरोपी के घर पहुंची। वहां पर आरोपी दोनों को देखकर भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता की मौसी की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed