{"_id":"63994e68d812ad33476fa03c","slug":"delhi-crime-news-drunk-policemen-fight-with-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने आपस में की मारपीट, इंस्पेक्टर के साथ की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने आपस में की मारपीट, इंस्पेक्टर के साथ की बदसलूकी
Wed, 14 Dec 2022 09:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:47 AM IST
सार
इंस्पेक्टर का आरोप है कि हवलदार अन्य पुलिसकर्मियों एसआई विवेक व हवलदार सुनील के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उन्होंने उसके साथ बदसलूकी की और मारपीट करने के लिए उतारू हो गए। घटना के बाद शराब पीने वाले पुलिसकर्मी थाने से फरार हो गए।
विज्ञापन
Delhi police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर कॉलोनी थाने में शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने सभी मर्यादाएं तार-तार कर दीं। नशे में इंस्पेक्टर जगजीवन के साथ बदसलूकी और मारपीट करने के लिए उतारू हो गए। इससे थाने में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर ने इस घटना की थाने के रोजनामचा में डीडी एंट्री की है। इस मामले में दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जगजीवन राम की ओर से की गई डीडी एंट्री के अनुसार, अमर काॅलोनी थाने के एक कमरे से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। आवाज सुनकर इंस्पेक्टर जगजीवन राम पहली मंजिल पर गए। यहां पर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हवलदार रविंद्र गिरी मौजूद थे। रविंद्र गिरी ने शर्ट उतार रखी थी और शर्ट में काफी खून लगा हुआ था। वह शराब के नशे में धुत्त था। इंस्पेक्टर ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो हवलदार रविंद्र गिरी ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट करने को उतारू हो गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का आरोप है कि हवलदार अन्य पुलिसकर्मियों एसआई विवेक व हवलदार सुनील के साथ बैठकर शराब पी रहा था। घटना के बाद शराब पीने वाले पुलिसकर्मी थाने से फरार हो गए। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने जांच के लिए सभी को मंगलवार शाम को सरिता विहार स्थित कार्यालय बुलाया था।
विज्ञापन