{"_id":"62d08a6117aac83512134a0c","slug":"delhi-crime-news-class-12-student-attacked-three-students-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में चाकूबाजी: 12वीं कक्षा के छात्र ने तीन छात्रों पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में चाकूबाजी: 12वीं कक्षा के छात्र ने तीन छात्रों पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 15 Jul 2022 04:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 15 Jul 2022 04:34 AM IST
सार
पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्जकर आरोपी छात्र मोहित (20) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। घायल छात्रों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चाकू
- फोटो : A
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैदानगढ़ी थाना इलाके के भाटी माईंस में सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी होने का मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी कक्षा के दो छात्र पीड़ित छात्र को बचाने आए तो आरोपी छात्र ने उन पर हमला कर दिया। घायल छात्रों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्जकर आरोपी छात्र मोहित (20) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। चाकू रसोई में इस्तेमाल होने वाला है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि भाटी माईंस स्थित राजकीय सहशिक्षा विद्यालय में छात्रों के बीच झगड़े की सूचना 13 जुलाई को 10.52 बजे मिली थी। सूचना के बाद संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी मनीष चौधरी स्टाफ के साथ स्कूल पहुंचे। पता लगा कि बारहवीं कक्षा के छात्र मोहित अन्य छात्रों के बाद स्कूल ग्राउंड में खेल रहा था। इस दौरान उसकी क्लासमेट अंकुश (19) से खेलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच कुछ दिन पहले भी कहासुनी हुई थी। इस बात पर मोहित गुस्से में आग बबूला हो गया। उसने जेब से निकाल कर अंकुश के सीने पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हीं की कक्षा के छात्र अजय व अजीत अंकुश को बचाने आए। आरोपी मोहित ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। अजीत को कमर व अजय को पीछे चाकू लगा। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी छात्र स्कूल से फरार हो गया। घायल छात्रों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद अजीत को बुधवार को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अंकुश व अजय अभी भी अस्पताल में भर्ती है। अजीत की शिकायत पर मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष राजीव देशवाल के देखरेख में संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी मनीष चौधरी व एएसआई सत्यबीर की टीम ने बृहस्पवितार को आरोपी छात्र मोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व पीड़ित सभी छात्र भाटी माईंस इलाके में रहते हैं।