{"_id":"62700b02c97a68347c509895","slug":"delhi-crime-news-a-lover-shoots-himself-for-not-talking-to-his-girlfriend-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरा आशिक: बात नहीं करने पर प्रेमिका के घर पर चलाईं गोलियां, फिर भी नहीं मानने पर उठाया ये हैरान कर देने वाला कदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरा आशिक: बात नहीं करने पर प्रेमिका के घर पर चलाईं गोलियां, फिर भी नहीं मानने पर उठाया ये हैरान कर देने वाला कदम
Mon, 02 May 2022 10:17 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 02 May 2022 10:17 PM IST
सार
दिल्ली में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के बात न करने पर उसके घर के बाहर गोलियां चलाईं और एक गोली अपने हाथ पर भी मार ली। दोस्त के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में प्रेमिका के बात नहीं करने पर एक युवक ने उसके घर के बाहर गोली चला दी। एक गोली उसने अपने हाथ पर मारकर खुद को घायल कर लिया। घटना के समय उसके साथ मौजूद दोस्त उसे पास के अस्पताल में ले गया। जहां से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोस्त के बयान पर मामला दर्ज कर घायल युवक को इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अवैध पिस्टल बरामद कर मामले की छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
रविवार देर रात पुलिस को अस्पताल से एक युवक को गोली लगने की जानकारी मिली। पीड़ित की पहचान रोशन गार्डन निवासी हेमंत के रूप में हुई। उसके दोस्त न्यू रोशन गार्डन निवासी धर्मवीर ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। उसने बताया कि हेमंत शादीशुदा है और उसकी ढाई साल की बेटी भी है। उसका अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा है। हेमंत पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। वह लड़की हेमंत से अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए कहती है लेकिन हेमंत अपनी पत्नी को भी छोड़ना नहीं चाहता है। इस बात को लेकर कुछ दिन से लड़की उससे बात नहीं कर रही है।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ शराब पीकर पहुंचा प्रेमिका के घर फिर...
रविवार की रात हेमंत उसके पास आया और बातचीत करने लगा। दोनों ने शराब पी और फिर खाना खाने के बाद कार से इधर-उधर घूमने लगे। इस दौरान हेमंत अपनी प्रेमिका को फोन करता रहा लेकिन उसकी प्रेमिका फोन नहीं उठा रही थी। उसके बाद वह गुस्से में प्रेमिका के घर के पास पहुंचा और पिस्टल निकाल कर हवा में दो फायर कर दीं और एक गोली उसने अपने हाथ में मार ली। घायल होने के बाद हेमंत ने पिस्टल को अपने घर में छुपा दिया, फिर वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने धर्मवीर के बयान पर गोली चलाकर दूसरों की जान को जोखिम में डालने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है।