{"_id":"66c4f1109fcd9f23e90358e3","slug":"delhi-crime-murder-of-young-man-in-dabri-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime : डाबड़ी में युवक की हत्या, सड़ी-गली हालत में मिला शव; पुलिस को उसकी लापता पत्नी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime : डाबड़ी में युवक की हत्या, सड़ी-गली हालत में मिला शव; पुलिस को उसकी लापता पत्नी पर शक
Wed, 21 Aug 2024 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:10 AM IST
सार
उसका शव मंगलवार देर रात कमरे में सड़ी गली अवस्था में मिला है। मृतक की शिनाख्त सचिन के रूप में हुई है। उसकी पत्नी कुछ दिन से लापता है। आशंका है कि पत्नी ने ही पति की हत्या की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाबड़ी इलाके में 35 साल के युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार देर रात कमरे में सड़ी गली अवस्था में मिला है। मृतक की शिनाख्त सचिन के रूप में हुई है। उसकी पत्नी कुछ दिन से लापता है। आशंका है कि पत्नी ने ही पति की हत्या की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सचिन के परिचितों और रिश्तेदारों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात पुलिस को डाबड़ी इलाके में एक मकान के कमरे से बदबू आने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है और उसमें से बदबू आ रही है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर गई। कमरे में एक युवक का शव सड़ी गली अवस्था में मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने छानबीन कर मौके साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मकान मालिक से पूछताछ में पता चला कि सचिन अपनी पत्नी काव्या के साथ कमरे को किराए पर लेकर रह रहा था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले लोगों ने उसकी पत्नी को दरवाजा पर ताला लगाकर जाते देखा था। पुलिस को आशंका है कि सचिन की हत्या में उसकी पत्नी शामिल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।