{"_id":"62c4c0657806ff109e2df5e2","slug":"delhi-crime-businessman-arjun-who-was-intervening-in-a-friend-quarrel-was-stabbed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: दोस्त के झगड़े में बीच-बचाव करा रहे कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: दोस्त के झगड़े में बीच-बचाव करा रहे कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 Jul 2022 04:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Jul 2022 04:39 AM IST
सार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झगड़े में बीच-बचाव कराने के दौरान एक कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सोमवार रात दोस्त के साथ हुए झगड़े में बीच-बचाव कराने के दौरान एक कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अर्जुन (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी व उसके भाई हर्ष उर्फ दीपांशु उर्फ कचौरी (21) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अर्जुन परिवार के साथ ईस्ट विनोद नगर इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा, पत्नी, ढाई साल की बेटी और छह माह के बेटे के अलावा दो भाई हैं। त्रिलोकपुरी 8-ब्लॉक के पास अर्जुन व उसके दोनों भाइयों का फर्नीचर का कारोबार है। तीनों भाई एक ही साथ वहां बैठते थे। कुछ सालों पूर्व अर्जुन का परिवार त्रिलोकपुरी आठ-ब्लॉक में रहता था।
विज्ञापन
सोमवार रात को काम खत्म करने के बाद अर्जुन अपने पुराने दोस्तों से मिलने के लिए त्रिलोकपुरी आठ-ब्लॉक आ गया। इस बीच दुकान से सामान खरीद रहे एक नाबालिग से उसके दोस्त सागर उर्फ कलवा की बहस हो गई। गुस्साए नाबालिग ने अपने भाई हर्ष को बुला लिया। दोनों सागर को पीटने लगे। अर्जुन ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपी भड़क गए। दोनों आरोपियों ने अर्जुन पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों ने उस पर दर्जन भर से अधिक वार किए।
विज्ञापन