फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi crime branch arrested high profile woman thug

बीटेक की पढ़ाई छोड़ करने लगी थी फ्रॉड, लोगों पर जमाती थी मीडिया की धौंस

Fri, 24 Aug 2018 01:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi crime branch arrested high profile woman thug
woman thug

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक हाईप्रोफाइल महिला ठग को गिरफ्तार किया है। ये महिला ठग खुद को एक विदेशी अंग्रेजी मीडिया हाउस की वाइस प्रेसीडेंट बताती थी। महिला का नाम पायल सैमुअल है, इसने बीटेक की पढ़ाई की हुई है।

विज्ञापन


हालांकि उसने बीटेक के अंतिम साल में पढ़ाई छोड़ दी थी। महिला ठगी के दौरान कई लोगों को नेताओं व नौकरशाहों से अपनी जान-पहचान होने का हवाला देती थी। महिला दिल्ली, मध्यप्रदेश व मुंबई में कई व्यवसायियों से ठगी कर चुकी है। इसकी तलाश दिल्ली व भोपाल पुलिस दोनों कर रही थी।
विज्ञापन


पायल शादीशुदा है और उसका बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। पिता भेल से सीनियर पद से रिटायर हैं और मां भोपाल में लैब टेक्रीशियन थी। उसने बीटेक के लिए मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्रोलॉजी, भोपाल में दाखिल लिया, मगर अंतिम वर्ष में पढ़ाई छोड़ दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पायल ने वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक कुछ मीडिया हाउस में नौकरी की थी। अमीर बनने के लिए उसने ठगी करना शुरू कर दिया था। उसने भोपाल के व्यवसायी से ऑयल केन्स खरीदी थीं और चैक दिया था। चैक बाउंस हो गया था।

इस मामले में गिरफ्तार भी हुई थी और तीन महीने जेल में रही। भोपाल के ही अजय अग्रवाल नामक व्यवसायी से सोने के 14 सिक्के खरीदने के नाम पर चार लाख 70 हजार रुपये की ठगी की थी। इस मामले में चैक बाउंस हो गया था। फरवरी, 2018 में भापोल के एक अन्य व्यवसायी धीरज जैन से 21 लाख रुपये की ठगी की थी। जैन से 21 लाख के मोबाइल खरीद लिए थे और लेकिन चैक बांउस हो गया था।

15 अगस्त को मुंबई से किया गिरफ्तार

Delhi crime branch arrested high profile woman thug
Woman thug
पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार रवि पटेल लाजपत नगर में ट्रैवल एजेंसी का व्यवसाय करता है। उसने पायल सैमुअल (32) नाम की महिला के खिलाफ टिकट खरीदने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने की शिकायत दी थी। 

पायल ने करीब 30 लाख रुपये के डोमेस्टिक व इंटरनेशलन एयर टिकट खरीदे थे और यूएस डॉलर भी लिए थे। महिला ने उसे अंग्रेजी न्यूज चैनल का वाइस प्रेसीडेंट बताया था और रवि पटेल को करोड़ों रुपये का बिजनेस दिलवाने की बात कही थी। जब रवि ने अपने पैसे मांगे तो पायल ने इनकार कर दिया। रवि ने जब इंटरनेट से चेक किया तो पता लगा कि अंग्रेजी मीडिया हाउस का वाइस प्रेसीडेंट कोई और है। 
 
अपराध शाखा ने 21 अप्रैल को मामला दर्जकर इंस्पेक्टर रमेश लांबा की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि महिला के खिलाफ ठगी का एक मामला भोपाल में दर्ज है। पायल ने वर्ष 2012 में व्यवसायी चंदर वाधबानी के साथ ठगी की थी। 

आखिरकार पुलिस ने सर्विलांस के जरिए महिला को 15 अगस्त को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि वह खुद को फर्मों की सीनियर एग्जीक्यूटिव बताती थीं। वह नेताओं व नौकरशाहों से भी जान-पहचान का हवाला देती थी। व्यवसायियों को अच्छी जान-पहचान होने के कारण करोड़ों का व्यवसाय दिलाने की बात कहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed