फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cracker Ban 2023 Delhi government issued these instructions

Delhi Cracker Ban 2023: पटाखों पर इस साल भी जारी रहेगा बैन, दिल्ली सरकार ने जारी किया ये निर्देश

Mon, 11 Sep 2023 01:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 01:56 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों से भी अपील की है कि वे पटाखों की बिक्री पर रोक लगाएं। 

विज्ञापन
Delhi Cracker Ban 2023 Delhi government issued these instructions
पटाखों पर प्रतिबंध - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना के तहत पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। राजधानी दिल्ली में इस साल भी दीवाली पर पटाखों की बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस को ये निर्देश जारी किया है। 

विज्ञापन

 

पिछले कई सालों से वायु प्रदूषण के मद्देनजर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाता रहा है। दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों से भी अपील की है कि वे पटाखों की बिक्री पर रोक लगाएं। दिल्ली सरकार ने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना के तहत पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी कर कहा गया है कि किसी को भी पटाखों संबंधित लाइसेंस ना दिए जाएं। बता दें कि राजधानी दिल्ली में   पिछले साल भी पटाखे प्रतिबंधित थे। 


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह घोषणा करते हुए बताया कि पड़ोसी राज्यों से भी अपील की गई है कि वो भी पटाखे पर प्रतिबंध लगाएं। दिल्ली में सर्दी के मौसम में बढ़ते प्रदूषण और सुप्रीम कोर्ट/ एनजीटी के निर्देश के मद्देनज़र दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ये फैसला लिया है। 

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने मामले को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। 
 


  



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed