फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi covered in dense fog 125 flights and 30 trains affected

घने कोहरे में ढकी दिल्ली: जमीन से आसमान तक दिखा असर, 125 फ्लाइट और 30 ट्रेनें प्रभावित; सड़कों पर रेंगे वाहन

Mon, 25 Dec 2023 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Dec 2023 10:36 PM IST
सार

दिल्ली की सोमवार सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। आईजीआई समते दूसरे कई इलाकों की दृश्यता शून्य रही। वहीं, दूसरे इलाकों में भी दूर तक दिखना मुमकिन नहीं था। 

विज्ञापन
Delhi covered in dense fog 125 flights and 30 trains affected
कोहरे के कारण लेट हुईं ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे से सोमवार दिल्ली की आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़क व रेल ट्रैफिक के साथ हवाई सेवाएं भी बाधित हुई। दिन भर में 15 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ करीब 125 हवाई सेवाओं की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, करीब 30 रेल गाड़ियां देरी से चलीं। दूसरी तरफ दिल्ली की सभी सड़कों पर सुबह 9:30 बजे तक वाहन रेंगते नजर आए। मिनटों का सफर तय करने में घंटों का वक्त जाया करना पड़ा। हालांकि, क्रिसमस की छुट्टी होने से सड़कों पर जाम के हालात नहीं बने। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मंगलवार वाहन चालकों पर भारी पड़ सकता है। घने कोहरे का पूर्वानुमान होने से सड़कें जाम होने का अंदेशा है।

विज्ञापन

दिल्ली की सोमवार सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। आईजीआई समते दूसरे कई इलाकों की दृश्यता शून्य रही। वहीं, दूसरे इलाकों में भी दूर तक दिखना मुमकिन नहीं था। कम दृश्यता में सुबह 9:30 बजे तक 50-60 उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। वहीं, एक बार समय सारिणी बेपटरी होने से पूरे दिन का हवाई यातायात प्रभावित हुआ। इसमें करीब 15 अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं के साथ सवा सौ से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। सुबह कम दृश्यता के कारण पटना, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, मुबई सहित अनेक शहरों को जाने वाली उड़ानों में कई घंटे का विलंब हुआ। पटना जाने वाली उड़ान करीब पांच घंटे, अहमदाबाद की उड़ान आठ घंटे, पुणे की उड़ान छह घंटे, जयपुर की उड़ान पांच घंटे व मुंबई की उड़ान चार घंटे की देरी से रवाना हुई। पौने दस बजे तक भी रनवे की दृश्यता अधिकतम 175 मीटर ही रही। सुबह पौने दस बजे के बाद से कोहरे का असर जब कम होना शुरू हुआ। तब तभी रनवे पर दृश्यता अधिकतम 500 मीटर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ सुबह सवेरे दिल्ली पहुंचने वाली करीब 30 रेल गाड़ियां देरी से नई दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इसका असर उनकी वापसी पर भी दिखा। कालका शताब्दी नई दिल्ली से सुबह 7.40 बजे की जगह 2.50 घंटे की देरी से पूर्वाह्न 10.30 बजे रवाना हुई। वहीं, पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष पांच घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंची। मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सवा सात घंटे, बरौनी-नई दिल्ली हमसफर सात घंटे, डिब्रूगढ-नई दिल्ली हमसफर छह घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस पांच घंटे, एपी एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चलीं।

विज्ञापन

सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
घने कोहरे से दिल्ली की सभी सड़कों पर भी असर देखा गया। सुबह 10 बजे तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। घने कोहरे में सामने दिखना मुश्किल था। वाहन चालक हेडलाइट व डिपर के साथ आहिस्ता-आहिस्ता आगे बढ़े। थोड़ी राहत क्रिसमस की छुट्टी से रही। बड़ी संख्या में सड़कों पर वाहनों के न आने से लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ा। मंगलवार को मौसम विभाग का घने कोहरे का पूर्वानुमान है। कार्य दिवस पर सड़कों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed