{"_id":"68e1bfb539b0bd293a03f80f","slug":"delhi-court-man-appeared-virtually-in-court-wearing-underwear-drank-alcohol-smoked-a-cigarette-arrested-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Court: अंडरवियर पहनकर अदालत में वर्चुअली पेश हुआ एक शख्स, शराब पी... सिगरेट का कश लगाया; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Court: अंडरवियर पहनकर अदालत में वर्चुअली पेश हुआ एक शख्स, शराब पी... सिगरेट का कश लगाया; गिरफ्तार
Sun, 05 Oct 2025 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:15 AM IST
सार
उत्तर जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि आरोपी पर आरोप है कि 16 और 17 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति अकीब अखलाक नाम से अदालत की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही अदालती कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह धूम्रपान और शराब पीते हुए अंडरवियर में अदालत में पेश हुआ था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोकुलपुरी निवासी मोहम्मद इमरान (32) एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ दिल्ली भर में लूट, झपटमारी और अन्य अपराधों के 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। तीस हजारी कोर्ट स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंशुल सिंघल की अदालत के रिकॉर्ड कीपर की शिकायत पर 22 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
उत्तर जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि आरोपी पर आरोप है कि 16 और 17 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति अकीब अखलाक नाम से अदालत की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुआ। वह धूम्रपान व शराब पीते हुए अंडरवियर में दिखाई दिया। बार-बार जाने के निर्देश देने के बावजूद, वह कथित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद रहा, जिससे अदालती कार्यवाही में बाधा उत्पन्न हुई। संदिग्ध ने कई फर्जी ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया था और बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। टीम ने आरोपी को पुराने मुस्तफाबाद के चमन पार्क में ढूंढ निकाला और उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जिज्ञासावश कार्यवाही में शामिल हुआ आरोपी
पूछताछ के दौरान इमरान ने स्वीकार किया कि उसे वेबएक्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म के बारे में एक परिचित से पता चला। वह जिज्ञासावश अदालती कार्यवाही में शामिल हुआ। उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने वर्चुअल सुनवाई के दौरान अंडरवियर में सुनवाई में भाग लिया, सिगरेट पी और शराब का सेवन किया।
विज्ञापन