{"_id":"5dbc2e868ebc3e0163090dbb","slug":"delhi-court-granted-bail-to-aap-mla-akhilesh-pati-tripathi-in-the-case-of-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कोर्ट ने मारपीट के मामले में AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को दी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कोर्ट ने मारपीट के मामले में AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को दी जमानत
Fri, 01 Nov 2019 07:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश त्रिपाठी
चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए खुशी का मौका आया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि, 2013 में विधायक पर पुलिस के खिलाफ करीब 300 लोगों की भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था। जिसके बाद भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस हमले में 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साथ ही विधायक पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का भी आरोप था।
विज्ञापन
जमानत से पहले त्रिपाठी के खिलाफ कोर्ट ने कई बार समन जारी किया था। लेकिन वह पेश नहीं हुए। फिर बाद में स्पेशल जज अजय कुमार कुहर ने मामले की सुनवाई करते हुए विधायक को थोड़ी देर के लिए कस्टडी में रखा। और अंत में विधायक को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन