फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election 2025 Delhi could not break record in electing a woman MLA of 1998 delhi woman chief minister

Delhi Election: महिला विधायक चुनने में 1998 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई दिल्ली, पांच बार महिला सीएम भी मिलीं

Tue, 14 Jan 2025 08:14 AM IST
शाहरुख खान योगेश तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
योगेश तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Jan 2025 08:14 AM IST
सार

दिल्ली महिला विधायक चुनने में 1998 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। साल 1998 में नौ महिलाएं दिल्ली में विधायक बनी थीं। इसके पहले और बाद में महिला विधायकों की इतनी संख्या नहीं रही।

विज्ञापन
delhi election 2025 Delhi could not break record in electing a woman MLA of 1998 delhi woman chief minister
delhi election 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 71.73 लाख महिला मतदाता सभी राजनीतिक दलों की घोषणाओं और वादों के केंद्र में हैं। कई पार्टियों ने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं कुछ के बाकी हैं। पांच बार महिला मुख्यमंत्री को भी पिछले सात चुनाव में दिल्ली देख चुकी है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद मतदाता बतौर विधायक महिलाओं को अपनी नुमाइंदगी नहीं सौंप रहे हैं। अब तक हुए चुनाव में 1998 में दिल्ली से 9 महिला विधायक बनी थीं। यह रिकॉर्ड पहले या बाद में अब तक हुए चुनाव में नहीं टूट पाया है। इस बार यह रिकॉर्ड टूटेगा या बरकरार रहेगा यह फरवरी में मतगणना के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन


बीते सात चुनावों में 39 महिलाएं दिल्ली में विधायक बनी। इनमें कांग्रेस की 20, आप की 17, भाजपा की दो विधायक रही हैं। 1993 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में तीन महिला विधायक बनी थीं। इनमें कांग्रेस से कृष्णा तीरथ, ताजदार बाबर और भाजपा से पूर्णिमा सेठी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1998 में कांग्रेस से शीला दीक्षित विधायक और फिर सीएम बनीं तब सबसे ज्यादा 9 महिला विधायक थीं। इनमें कांग्रेस से 8 और 9वीं विधायक बीजेपी से सुषमा स्वराज थीं। विधायक बनने से पहले 1998 में सुषमा स्वराज थोड़े समय के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थीं। 
 

2003 में सात महिलाएं बनी विधायक

शीला और सुषमा के अलावा कांग्रेस के टिकट पर दोबारा कृष्णा तीरथ, ताजरार बाबर विधायक बनीं। वहीं किरण चौधरी, सुशीला देवी, अंजलि राय, दर्शना, मीरा भारद्वाज पहली बार विधायक बनी थीं। फिर 2003 में हुए चुनाव में 7 महिलाएं विधायक बनी। 

2015 में छह महिला विधायक बनीं, सभी आप से थीं

2008 में चौथे विधानसभा चुनाव में तीन महिला विधायक बनीं। इनमें मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत तीनों कांग्रेस से थीं। 2013 में जब आप अस्तित्व में आई, तब तीन महिलाएं वीणा आनंद, राखी बिड़लान, वंदना कुमारी विधायक बनीं। यह तीनों आप से प्रत्याशी थीं। 2015 में 6 महिला विधायक बनीं और सभी आप से थीं।

2020 विधानसभा चुनाव में यह रही थी महिलाओं की स्थिति
2020 में हुए विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 672 उम्मीदवार थे। इनमें से महिलाओं की संख्या 79 थी। कांग्रेस ने 10, आम आदमी पार्टी ने 9, भाजपा ने 3 महिलाओं को टिकट दिया था। इनमें 8 महिलाएं विधायक बनीं। यह सभी आप से थीं।

2025 चुनाव में अब तक की स्थिति
भाजपा अब तक अपने 58 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। इनमें 7 महिला प्रत्याशी हैं। पहली सूची में 2 महिलाओं के नाम थे। दूसरी सूरी में 5 महिलाओं को टिकट दिया गया। आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसमें 10 महिलाओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने अभी तक 47 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें 3 महिलाओं को टिकट दिया है।
 

पांच बार महिला मुख्यमंत्री भी मिली
कांग्रेस से शीला दीक्षित 1998, 2003, 2008 में तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। 1998 में सुषमा स्वराज बीजेपी से मुख्यमंत्री बनी थीं। 2024 में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आप से आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं।

एक भी महिला कभी निर्दलीय विधायक नहीं बनी
दिल्ली में कई निर्दलीय विधायक बन चुके हैं, लेकिन एक भी महिला कभी निर्दलीय विधायक नहीं बनी हैं। भाजपा, कांग्रेस, आप से टिकट पाने वाली महिलाएं ही विधायक बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed