{"_id":"61e50c6d75b0cf2fce750bcc","slug":"delhi-coronavirus-update-satyendra-jain-says-today-cases-may-come-upto-15000-in-delhi-nearly-three-crore-doses-administered-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: आज आएंगे 14-15 हजार केस, जैन बोले- अब तक टीके की लगाई जा चुकी है कुल 2.85 करोड़ डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: आज आएंगे 14-15 हजार केस, जैन बोले- अब तक टीके की लगाई जा चुकी है कुल 2.85 करोड़ डोज
Mon, 17 Jan 2022 12:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:09 PM IST
सार
सत्येंद्र जैन ने कहा कि, दिल्ली में अब तक टीके की कुल 2.85 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। दिल्ली में 100 प्रतिशत समर्थ जनसंख्या को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 80 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को कोरोना बुलेटिन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई जानकारियां साझा कीं। सत्येंद्र जैन ने बताया कि आज राजधानी में 14-15 हजार संक्रमण के नए मामले आ सकते हैं, जो कि कल से बहुत कम होंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली में टीकाकरण के हालात के बारे में भी जानकारी दी। सत्येंद्र जैन ने कहा कि, दिल्ली में अब तक टीके की कुल 2.85 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। दिल्ली में 100 प्रतिशत समर्थ जनसंख्या को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 80 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगी है। साथ ही 1.28 लाख लोगों को बूस्टर डोज भी लग चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा दिल्ली पर लगाए गए आरोपों को लेकर जैन से पूछा गया तो वह बोले, यह सब राजनीतिक बातें हैं, मैं भी बता सकता हूं कि हरियाणा के कितने लोग दिल्ली में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। कोरोना के लगभग 1000 केस रोज दिल्ली के बाहर के रिपोर्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल अनिल विज ने हरियाणा के तीन जिलों के ऊंचे संक्रमण दर के लिए दिल्ली को दोषी ठहराया था। विज ने कहा था कि दिल्ली से सटे होने के कारण हरियाणा में कोरोना की स्थिति इतनी खराब है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
These are political talks, I can also tell how many Haryana people are testing positive in Delhi. Over 1,000 #COVID19 cases are being reported from outside Delhi every day: Delhi Health Minister Satyendar Jain https://t.co/6JlKChioq9 pic.twitter.com/sVIb0gJXnM
— ANI (@ANI) January 17, 2022