फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coronavirus update 3 june in last 24 hours 487 new cases 45 deaths active cases less than 9000

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 487 नए मामले, 10 अप्रैल के बाद सबसे कम मौतें

Thu, 03 Jun 2021 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Jun 2021 06:14 PM IST
सार

दिल्ली में ताजा मामले 500 से भी कम आए हैं और मौतों का आंकड़ा भी जो बुधवार को 100 के पार था वह 50 से भी कम हो गया है।

विज्ञापन
Delhi coronavirus update 3 june in last 24 hours 487 new cases 45 deaths active cases less than 9000
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कोरोना के दैनिक संक्रमितों में कमी के बाद अब मौत के मामले भी घटने लगे है। बृहस्पतिवार को 53 दिन बाद 50 से कम लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 11 अप्रैल को 48 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। उसके बाद से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था, जिसमें अब सुधार होने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पतालों में नए मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं। आने वाले दिनों में मौत के मामले और भी कम होंगे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 487 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 1058 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 45 की मौत हो गई। दिल्ली में अभी तक 14,27,926 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 13,94,731 स्वस्थ हो चुके हैं।इस महामारी से अबतक 24, 447 लोग दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


मृत्युदर 1.71 फीसदी है। कोरोना के मामलों में कमी आने के साथ ही सक्रिय मरीज भी घटकर 8748 रह गए है। इनमें से अस्पतालों में 3,795 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 160 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 73 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 4233 रोगियों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार,  पिछले 24 घंटे में 80,046 जांच की हुई,जिसमें 0.61 फ़ीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 55,638 और रैपिड एंटीजन से 24,408 टेस्ट किए गए। अबतक 1,95,26, 590 टेस्ट हो चुके हैं। हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 16287 रह गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed