{"_id":"609bc16e8ebc3e25fc25e425","slug":"delhi-coronavirus-update-12-may-13287-new-cases-in-last-24-hours-300-deaths-17-percent-positivity-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 13287 नए केस, 300 मौतें, 17 प्रतिशत पर पहुंची संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 13287 नए केस, 300 मौतें, 17 प्रतिशत पर पहुंची संक्रमण दर
Wed, 12 May 2021 06:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 12 May 2021 06:37 PM IST
सार
दिल्ली में बुधवार को कोरोना के मामलों में मामूली उछाल देखी गई है। जहां मंगलवार को यह आंकड़े 12481 थे, वहीं बुधवार को जो आंकड़े जारी हुए हैं उसके अनुसार बीते 24 घंटे में 13287 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
corona update himachal
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में बुधवार को कोरोना के मामलों में मामूली उछाल देखी गई है। जहां मंगलवार को यह आंकड़े 12481 थे, वहीं बुधवार को जो आंकड़े जारी हुए हैं उसके अनुसार बीते 24 घंटे में 13287 मामले सामने आए हैं। हालांकि यहां राहत की बात ये है कि दिल्ली में बीते एक दिन में टेस्ट बढ़ने के बावजूद बहुत ज्यादा केस नहीं बढ़े हैं जिससे संक्रमण दर भी 17 फीसदी पर ही बनी हुई है।
विज्ञापन
मौतों की संख्या भी कम होकर 300 पर पहुंच गई है, जो बीते कई दिनों से 300 का आंकड़ा पार कर रही थी। वहीं 14,071 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए। दिल्ली में 24 घंटे में कुल 78035 टेस्ट हुए जिनमें 63,315 आरटीपीसीआर और 14720 टेस्ट एंटीजन हुए। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 80 लाख 27 हजार 606 टेस्ट हो चुके हैं। इस तरह दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर 9 लाख 48 हजार 821 टेस्ट हो रहे हैं जो काफी अच्छी संख्या है और संभवतः देश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
बात अगर दिल्ली के अस्पतालों की करें तो यहां 23202 बेड में से 18733 बेड भरे हैं और 4469 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और हेल्थ सेंटर में क्रमशः 4877 और 123 बेड खाली हैं। राजधानी में इस समय कुल 49,974 लोग होम आईसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में कुल 129291 लोगों को टीका लगा है, जिसमें से 84139 को पहली डोज और 45152 को दूसरी डोज लगी है। कोरोना की शुरुआत से अब तक दिल्ली में कुल 13 लाख 61 हजार 986 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली कुल पॉजिटिविटी दर 7.56 है। कुल संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 12 लाख 58 हजार 951 है। वहीं इस महामारी ने दिल्ली के कुल 20310 लोगों की जान ले ली है। जिसके साथ यहां की कुल मृत्युदर 1.49 प्रतिशत है। दिल्ली में इस वक्त कुल एक्टिव केस 82725 हैं।