फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coronavirus positive cases cross 9 thousand mark in last 24 hours 438 new cases 6 deaths

दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा नौ हजार के पार, 24 घंटे में 438 नए मामले, छह की मौत

Sat, 16 May 2020 03:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 16 May 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi coronavirus positive cases cross 9 thousand mark  in last 24 hours 438 new cases 6 deaths
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और बीते 24 घंटे में 438 नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा नौ हजार की संख्या पार कर 9333 हो गया है। हालांकि इसमें से 5278 मामले ही सक्रिय हैं लेकिन बीते कई दिनों से हर रोज संक्रमितों की संख्या 400 के ऊपर या उसके आसपास ही रह रही है, जो चिंता का विषय है।

विज्ञापन


वहीं बीते 24 घंटे में छह मौतें भी हुई हैं जिसके बाद यह आंकड़ा भी बढ़ गया है। इसे मिलाकर राजधानी में मौत का आंकड़ा 129 पहुंच चुका है।

इससे पहले एक दिन में पहली बार 472 डिस्चार्ज हुए थे
दिल्ली में शुक्रवार को सामने आई रिपोर्ट में ये बात सामने आई थी कि पहली बार एक ही दिन में 400 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों को अस्पतालों से छुट्टी मिली थी। इससे पहले 7 मई को सबसे ज्यादा 389 मरीज एक दिन में डिस्चार्ज किए गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 472 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 425 नए संक्रमित भी सामने आए। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8895 पहुंच गया है। इनमें से 3518 स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड केयर सेंटर की संख्या बढ़ाने के लिए रेलवे कोच तैयार हो चुके हैं। इसे लेकर दिल्ली सरकार ने नोडल ऑफिसर नियुक्त कर दिया है। 


यह अधिकारी तय करेगा कि रेलवे कोच को दिल्ली के किस क्षेत्र में रखा जाए और उसमें कितने मरीजों को रखने की क्षमता रहेगी। एक कोच में 9 से 10 मरीजों के लिए व्यवस्था की गई है। हालांकि एक कोच में कितने मरीज रखे जाएंगे इसका निर्णय मरीजों की संख्या व उनकी स्थिति के आधार पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कोच मुख्य अस्पतालों के आसपास ही रहेंगे ताकि कम समय में मरीजों को शिफ्ट किया जा सके। 

कब कब 300 से ज्यादा मरीज एक दिन में हुए डिस्चार्ज 
दिन    डिस्चार्ज
7 मई    389
12 मई    383
13 मई    346
15 मई    472

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed