फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: coronavirus in delhi latest updates 2706 new cases, 69 death

दिल्ली: डेढ़ महीने बाद मिले कोरोना के सबसे कम मरीज, 2706 संक्रमितों की पुष्टि, 69 की मौत 

Sun, 06 Dec 2020 09:48 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 06 Dec 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi: coronavirus in delhi latest updates 2706 new cases, 69 death
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में डेढ़ महीने बाद कोरोना वायरस के सबसे कम मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में तीन हजार से कम मरीज मिले हैं। इससे पहले 26 अक्टूबर को तीन हजार से कम मरीज मिले थे। हालांकि तब संक्रमण दर भी पांच फीसदी से ज्यादा थी लेकिन अब यह चार फीसदी से भी कम दर्ज हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटों में  73,536 सैंपल की जांच में 3.68 फीसदी कोरोना संक्रमित बताए हैं। 2706 नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 592250 हो गए हैं। इनमें से 4622 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 69 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में अभी तक 557914 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि 9643 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.63 फीसदी है।

विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस 24693 हैं। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 6145 मरीज भर्ती है। वहीं कोविड केयर सेंटर में 429 और कोविड मेडिकल सेंटर में 137 मरीज हैं। होम आइसोलेशन में 15276 मरीज हैं। वहीं, वंदेभारत मिशन के तहत आए मरीज 574 बेड पर हैं। बीते शनिवार को आरटीपीसीआर से 32023 और रैपिड एंटीजन के माध्यम से 41513 जांच हुईं।  विभाग के अनुसार दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 6173 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed