{"_id":"60884b5c282cc972ba3d38ff","slug":"delhi-coronavirus-27-april-2021-update-24149-new-cases-in-last-24-hours-381-died-17862-discharge-positivity-rate-above-32-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में 24149 लोग हुए संक्रमित, 381 की मौत, 17862 डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में 24149 लोग हुए संक्रमित, 381 की मौत, 17862 डिस्चार्ज
Tue, 27 Apr 2021 11:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:23 PM IST
सार
दिल्ली में सोमवार को कोविड के 20 हजार से कुछ ज्यादा मामले आने के बाद मंगलवार को कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 24 हजार पार कर गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 24,149 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, वहीं 381 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सोमवार को कोविड के 20 हजार से कुछ ज्यादा मामले आने के बाद मंगलवार को कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 24 हजार पार कर गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 24,149 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, वहीं 381 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई। हालांकि राहत की बात है कि 17,862 लोग इस दौरान संक्रमण मुक्त भी हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार को आए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण दर 32.72 प्रतिशत है। वहीं बीते एक दिन में 73811 लोगों के टेस्ट हुए। इसमें से कुल 46581 आरटीपीसीआर टेस्ट हुए हैं तो 27230 टेस्ट एंटीजन हुए हैं। इस वक्त दिल्ली में कुल 98,264 एक्टिव केस हैं। इसी के साथ अब दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 10,72,065 हो गई है, वहीं संक्रमण से अब तक कुल 15009 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली के अस्पतालों में कुल 20653 बेड हैं जिसमें से 18841 बेड भरे हैं और 1812 अब भी खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में कुल 5525 बेड हैं जिसमें से 528 बेड भरे हैं और 4997 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर में कुल 196 बेड हैं जिसमें से 168 भरे हैं और 28 खाली हैं। वहीं इस वक्त होम आईसोलेशन में कुल 54,578 मरीज हैं।
विज्ञापन