Corona in Delhi: कोरोना के मामलों में आया उछाल, 655 नए संक्रमित मिले और दो की मौत, सक्रिय मरीज बढ़कर 2008 हुए
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:12 PM IST
सार
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 655 नए मामले आए हैं। संक्रमण के चलते दो मरीजों की मौत हो गई है। संक्रमण दर 3.11 फीसदी रही। राहत की बात है कि संक्रमण दर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अस्पतालों से लेकर होम आइसोलेशन में कोरोना के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो