फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cops take help of UP Police to find cobbler who modified shoes of accused

Parliament Security Breach: आरोपियों के जूते तैयार करने वाले मोची की तलाश, यूपी पुलिस की मदद लेगी दिल्ली पुलिस

Fri, 29 Dec 2023 02:48 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Dec 2023 02:48 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सागर ने पहले खुद जूते में छेद की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर मोची से संपर्क किया, जो साइकिल से लखनऊ के आलमबाग गया था।

विज्ञापन
Delhi cops take help of UP Police to find cobbler who modified shoes of accused
सदन में कूदने वालों ने कलर स्मॉग का किया इस्तेमाल। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने उस  मोची का पता लगाने के लिए यूपी पुलिस से मदद मांगी है, जिसने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी के जूतों में धुएं के डिब्बे फिट करने के लिए छेद बनाए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि पुलिस मोची को मामले में गवाह बनाना चाहती है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सागर ने पहले खुद जूते में छेद की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर मोची से संपर्क किया, जो आलमबाग में साइकिल पर दुकान लगाता था। दिल्ली पुलिस की एक टीम इस महीने की शुरुआत में मोची की तलाश के लिए लखनऊ गई थी। 
विज्ञापन


ये था घटनाक्रम
यह घटना 13 दिसंबर को दोपहर एक बजकर एक मिनट पर हुई। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्य काल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। तभी दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीले रंग की जैकेट पहना एक शख्स सांसदों की सीट पर कूदने लगा। वह लगभग तीन कतार लांघकर आसन की तरफ जाने लगा। अफरा-तफरी के माहौल के बीच कुछ सांसदों ने हिम्मत दिखाकर उसे घेर लिया। मार्शल भी दौड़कर आ गए। तभी उस युवक ने जूते के अंदर से कुछ पदार्थ निकाला। इसके बाद वहां पीले रंग का धुआं उठने लगा। बाद में सांसदों और मार्शलों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed