{"_id":"60cde4295699cf79d23fbeac","slug":"delhi-constable-hit-cab-driver-dies-in-accident-at-barapullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस के कांस्टेबल ने कैब को मारी टक्कर, चालक की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस के कांस्टेबल ने कैब को मारी टक्कर, चालक की हुई दर्दनाक मौत
Sat, 19 Jun 2021 06:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:04 PM IST
सार
घटना शुक्रवार देर रात को हुई और मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी प्रेमपाल के रूप में की गई है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के दक्षिण पूर्वी इलाके में बारापुला फ्लाईओवर के नीचे पुलिस के एक कांस्टेबल ने कार चलाते हुए एक वाहन को टक्कर मार दी जिससे उसके चालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मृतक एक कैब चालक था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार देर रात को हुई और मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी प्रेमपाल के रूप में की गई है।
दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि कार चला रहे कांस्टेबल मोहित को हिरासत में ले लिया गया है। मीणा ने कहा, मोहित दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है और वह नई दिल्ली जिले में तैनात था। उसके पिता हरिओम उप निरीक्षक हैं।
विज्ञापन