फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi connaught place becomes 9th most expensive office location in the world hongkong number one

दुनिया के सबसे महंगे ऑफिस लोकेशन में कनॉट प्लेस को मिला 9वां स्थान, नंबर वन है हांगकांग

Wed, 11 Jul 2018 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
delhi connaught place becomes 9th most expensive office location in the world hongkong number one
connaught place - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली का कनॉट प्लेस देश के कई जगहों को पछाड़ता हुआ विश्व का नौंवा सबसे महंगा ऑफिस लोकेशन बन गया है। प्रॉपर्टी सलाहकार सीबीआरई के मुताबिक यहां ऑफिस लोकेशन के लिए किराया 153 अमेरिकी डॉलर प्रति स्क्वायर फीट है। बता दें कि पिछली साल कनॉट प्लेस 10वें स्थान पर था और इस बार उसने अपनी स्थिति में एक पायदान का सुधार किया है।

विज्ञापन


वहीं इस लिस्ट में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स को 26वां स्थान मिला है, जहां का किराया 96.51 अमेरिकी डॉलर प्रति स्क्वायर फीट है। मुंबई का ही सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट ऑफ नरीमन प्वाइंट पिछले साल की तुलना में 30वें स्थान से खिसककर 37वें पायदान पर चला गया है। यहां किराए की कीमत 72.80 अमेरिकी डॉलर प्रति स्क्वायर फीट है।
विज्ञापन


सीबीआरई के भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के चेयरमैन अंशुमान मैगजीन ने बताया कि दिल्ली एक प्रमुख मार्केट है और यहां पर निरंतर गतिविधि चलती रहती है जिसकी वजह से इसने 10वें पायदान से उठकर 9वें पर अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के मुताबिक हांगकांग सेंट्रल की दुनिया की सबसे महंगी लोकेशन बन गई है। यहां का किराया 306.57 अमेरिकी डॉलर प्रति स्क्वायर फीट है। इसके बाद लंदन(वेस्ट एंड), बीजिंग(फाइनेंस स्ट्रीट), हांगकांग(कॉवलून) और बीजिंग(सीबीडी) ने अपनी जगह बनाई है। वहीं न्यूयॉर्क(मिडटाउन- मैनहट्टन) ने छठें स्थान पर जगह बनाई है। यहां किराए की कीमत 183.78 अमेरिकी डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed