{"_id":"65bd8191190ab1e7b204df76","slug":"delhi-congress-will-start-the-election-campaign-today-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कांग्रेस आज करेगी चुनाव अभियान का आगाज, गांधी नगर रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन; आएंगे खरगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कांग्रेस आज करेगी चुनाव अभियान का आगाज, गांधी नगर रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन; आएंगे खरगे
Sat, 03 Feb 2024 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:28 AM IST
सार
वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस शनिवार को लोकसभा चुनाव का आगाज करेगी। वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। वह युवा न्याय, महिला न्याय, भागीदारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय आदि मामलों को लेकर भाजपा पर निशाना साधेंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान खरगे भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में परास्त करने की कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाएगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आज देेश में न केवल लोकतंत्र की हत्या हो रही है, बल्कि सरे आम गुंडागर्दी हो रही है। चंंडीगढ़ मेयर चुनाव में इसका प्रमाण मिल चुका है।
विज्ञापन
आज देश में सरकारी तंत्र के माध्यम से खौफ का माहौल बनाया जा रहा है उससे देश की जनता दुखी है। सम्मेलन में यह मुद्दा पूरी शिद्दत से उठाया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में पूर्वी दिल्ली इलाके को झंडों, पोस्टरों, व बैनरों से पाट दिया गया है। सम्मेलन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल होंगे। इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अभियान का आगाज किया जाएगा।
विज्ञापन