फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi congress will start candidate selection very soon.

टिकट देने से पहले देखी जाएगी 'कुंडली'

Fri, 07 Nov 2014 03:14 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
delhi congress will start candidate selection very soon.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा भले नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार या मंगलवार से उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि जल्द दावेदार सामने आ जाएं।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जल्द से जल्द उम्मीदवारों का चयन करना चाहती है। यही वजह है कि चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


आवेदन पत्र का फॉर्मेट तैयार किया जा रहा है। उसमें नाम, पता और पार्टी में भागीदारी के अलावा दर्ज मुकदमे या पार्टी से किए गए विद्रोह की जानकारी भी मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो वंचित रह जाएंगे कई दावेदार?

delhi congress will start candidate selection very soon.

विधानसभा चुनाव 2013 में बड़ी संख्या में आवेदन मिले थे। इनमें पैनल बनाकर चुनाव समिति, केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा गया था। कई स्तरों पर प्रत्याशी चयन में देरी हुई थी।

इस मामले को प्रदेश के कई नेताओं ने बड़े स्तर पर उठाया था। बताते हैं कि उसी को ध्यान में रखकर जल्दी चयन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

सूत्र बताते हैं कि आवेदन के लिए इस बार शुल्क रखा जाए या नहीं, इसे लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं किया गया है। इससे पहले 1993 के चुनाव में 500 रुपए शुल्क रखा गया था।

अब पार्टी सत्ता में नहीं है, फंड की जरूरत है। ऐसे में एक वर्ग शुल्क रखने के पक्ष में है, जबकि दूसरे वर्ग का कहना है कि शुल्क रखे जाने से कुछ दावेदार आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं।

'भाजपा नेता चला रहे फोटो खिंचवाओ अभियान'

delhi congress will start candidate selection very soon.

दिल्ली में साफ-सफाई को लेकर न्यायालय की ‘गंदा भारत अभियान’ वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने भी भाजपा पर हमला बोला है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा है कि भाजपा नेता स्वच्छ भारत अभियान नहीं, बल्कि फोटो खिंचवाओ अभियान चला रहे हैं। मुकेश शर्मा ने कहा कि एमसीडी के स्वच्छता अभियान की आड़ में दुकानदारों को तंग किया जा रहा है। चालान काटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस्लामिक कल्चरल सेंटर में खुद कूड़ा फैलाकर सफाई करते हुए फोटो खिंचवाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed