फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Congress leader Jai Prakash Aggarwal said- centre should listen to the problems of the traders

Delhi: जय प्रकाश अग्रवाल बोले- व्यापारियों की समस्याएं सुने केंद्र, तभी आगे बढ़ेगा देश

Tue, 13 Sep 2022 08:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 13 Sep 2022 08:00 PM IST
सार

Delhi: कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने व्यापारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश का व्यापारी समुदाय बेहद गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। उनकी चुनौतियों को कम करने की बजाय केंद्र सरकार उन पर जीएसटी के बहाने नई-नई परेशानियां डाल रही है...

विज्ञापन
Delhi: Congress leader Jai Prakash Aggarwal said- centre should listen to the problems of the traders
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेता जय प्रकाश अग्रवाल और अन्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने व्यापारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश का व्यापारी समुदाय बेहद गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। उनकी चुनौतियों को कम करने की बजाय केंद्र सरकार उन पर जीएसटी के बहाने नई-नई परेशानियां डाल रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को सुना जाना चाहिए और उसका समय रहते समाधान किया जाना चाहिए, तभी देश विकास की राह पर आगे बढ़ पाएगा।

विज्ञापन

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मुदित अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनेताओं में व्यापार के प्रति संवेदनशीलता होनी चाहिए। व्यापारिक संस्थाओं में दलगत राजनीति नहीं पनपनी चाहिए। आज व्यापारी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विसंगतियों से त्रस्त हैं। खुदरा व्यापारियों को भी मॉर्डन तरीकों से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू हुए पांच वर्ष से अधिक हो गये, लेकिन अब तक वैट के पुराने मामलों का समाधान नहीं निकला जा सका है। आज भी व्यापारियों को नोटिस आ रहे हैं, उनके बैंक खातों को सीज़ किया जा रहा है।

विज्ञापन

व्यापारियों की समस्या सुनकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि समस्याओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। दिल्ली के व्यापारियों को महंगी कमर्शियल दरों पर बिजली का बिल भुगतना पड़ रहा है। जबकि उन्हें बिजली बिल आधा करने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि व्यापारी संस्थाओं से आग्रह है कि वे अपनी समस्याओं और सुझाव के साथ एक मेमोरेंडम तैयार करें। उसे लेकर वे केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने ट्रेडर्स की समस्याओं को आगे भी सुनने का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed