फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Congress interim president Devendra Yadav took charge as Delhi Congress president

Delhi: देवेंद्र यादव ने संभाली दिल्ली कांग्रेस की जिम्मेदारी, कहा- पार्टी को करेंगे मजबूत; दलबदलुओं को कोसा

Mon, 06 May 2024 03:36 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 06 May 2024 03:36 AM IST
सार

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पार्टी आलाकमान की ओर से आप के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के निर्णय को उचित ठहराया। इतना ही नहीं, उन्होंने दिल्ली की समस्त सातों सीटों पर गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया। साथ ही, अगले वर्ष दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाने का भी ऐलान किया।

विज्ञापन
Delhi Congress interim president Devendra Yadav took charge as Delhi Congress president
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की ताजपोशी के दौरान माला पहनकर उनका स्वागत किय - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन


लवली के सुर में सुर मिलाने वाले तमाम नेता भी पहुंचे
आप के साथ गठबंधन, उत्तर पश्चिम दिल्ली से डाॅ. उदित राज व उत्तर पूर्व दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट देने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के त्याग पत्र देने के बाद उनके घर पहुंचे अधिकतर कांग्रेस नेता कार्यक्रम में पहुंचे। गत सप्ताह पहले लवली के सुर में सुर मिला रहे थे, जबकि रविवार को उन्होंने पार्टी आलाकमान के निर्णय पर मुहर ही नहीं लगाई, बल्कि गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करने की बात कही। गत दिनों तक लवली के करीबी रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, सुरेंद्र कुमार के अलावा जितेन्द्र कुमार कोचर आदि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई पूर्व विधायक नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटा पहले ही आने लगे थे कार्यकर्ता
कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटा पहले ही कार्यकर्ता पार्टी की टोपी पहनकर हाथों में झंडे लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ आने शुरू हो गए थे। देवेन्द्र 
यादव के कार्यालय के गेट पर पहुंचते ही कार्यकर्ता उनको कंधों पर उठाकर मंच तक लाए।



कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाले नेताओं को कोसा
कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं के लिए पार्टी नेताओं में भारी गुस्सा है। देवेंद्र यादव के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के अधिकतर नेताओं ने पार्टी छोड़ने वालों को जमकर कोसा। इतना ही नहीं, आलाकमान से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसे नेताओं को वापस न लिया जाए और वापस लेने की स्थिति में कोई भी जिम्मेदारी न दी जाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि आज हमारे अपनों ने खंजर से हमला किया है। कुछ स्वार्थ, डर, भय, लालच के कारण भाजपा में गए हैं। ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता। लिहाजा, घबराने की बात नहीं है, क्योंकि हमेशा न तो अच्छा समय रहता है, न ही खराब। 


वहीं पूर्व मंत्री हारून युसूफ ने कहा कि विचारधारा छोड़ने वाले धोखा दे रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि जोश व ईमानदारी के अभाव वाले पार्टी छोड़ रहे है। जबकि पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कांग्रेस को मां की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि मां को कभी छोड़ा नहीं जा सकता। पूर्व विधायक विजय लोचव ने कहा कि हर जगह धोखबाज होते हैं। ऐसे ही हमारे बीच भी थे। पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में गए नेता कभी आगे नहीं बढ़े हैं। पूर्व महापौर फरहाद सूरी ने पार्टी छोड़कर जाने वालों को वापस नहीं लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की वापसी अब बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पूर्व विधायक वीर सिंह घींगान ने कहा कि कांग्रेस जैसी इज्जत अन्य जगह नहीं मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed