फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Congress Chief Sheila Dikshit dissolves all 280 block Congress committees

दिल्लीः कांग्रेस की सभी ब्लॉक कमेटियां भंग, राहुल बोले- विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें सभी

Fri, 28 Jun 2019 07:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi Congress Chief Sheila Dikshit dissolves all 280 block Congress committees
राहुल गांधी-शीला दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले लोकसभा चुनाव से पहले गठित 280 ब्लॉक कमेटियों भंग करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस नए सिरे से कमेटियों का गठन करेगी। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की सलाह दी।

विज्ञापन


दरअसल, पुरानी कमेटियों का गठन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन ने किया था। लोकसभा चुनाव के दौरान कमेटियों के असहयोग की खबरें आई थीं। चुनाव में करारी हार की समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। सूत्र बताते हैं कि कमेटी को ब्लॉक स्तर पर बड़ी खामियां मिलीं। कमेटी ने कांग्रेस की सभी 280 ब्लॉक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की सिफारिश की थी। साथ ही नए सिरे से इनके चुनाव का प्रस्ताव किया था। इसके आधार पर शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित ने इन्हें भंग करने का निर्णय लिया। गठन के बाद इन कमेटियों पर जिम्मेदारी होगी कि वह अपने इलाके में बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करें।
विज्ञापन


इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उनके आवास पर हुई बैठक में प्रभारी पीसी चाको, लोकसभा चुनाव के सभी उम्मीदवार भी मौजूद थे। एक घंटे चली बैठक में लोकसभा चुनावों में हार की समीक्षा हुई और विधानसभा चुनावों की तैयारी पर चर्चा हुई। राहुल ने प्रदेश के नेताओं से कहा कि वह एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने पार्टी के हित में मीडिया में बयानबाजी से बचने की भी नसीहत दी। दिल्ली प्रदेश के नेताओं ने एक सुर से आग्रह किया कि राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश लिलोठिया ने दिया इस्तीफा
दिल्ली प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। लिलोठिया का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अनुमान के मुताबिक सीटें न मिलने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है। यह पूरी तरह अनुचित है। आज पार्टी को राहुल गांधी जैसे जमीनी नेता की जरूरत है। लोकसभा चुनाव का अनपेक्षित परिणाम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में उन्होंने अपना इस्तीफा देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed