फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi conductor beaten by lady for asking her to sit on seat then she call boys who dismantle bus

दिल्लीः सीट पर बैठने के लिए कहने पर युवती ने कंडक्टर को जड़ा थप्पड़, फिर फोन कर लड़कों को बुलाया और...

Thu, 10 Dec 2020 06:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi conductor beaten by lady for asking her to sit on seat then she call boys who dismantle bus
डीटीसी बस(फाइल फोटो)

दिल्ली के द्वारका नार्थ इलाके में एक युवती को बस की सीट पर बैठने के लिए कहना कंडक्टर को भारी पड़ गया। युवती ने उसके साथ गाली गलौज की और उसे थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं युवती ने फोन कर तीन चार लड़कों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने बस में तोड़ फोड़ की।

विज्ञापन


कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर युवती ने भी कंडक्टर पर अभद्रता करने की शिकायत की है। पुलिस बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


द्वारकापुरी निवासी शिवकुमार शादीपुर बस डिपो में कंडक्टर पद पर कार्यरत है। शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात बस रूट संख्या आर 764 को लेकर नेहरू प्लेस की ओर जा रहे थे। नेताजी सुभाष प्रोद्योगिकी संस्थान के पास एक युवती बस पर सवार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती सीट पर बैठने के बजाय खड़ी रही

युवती सीट पर बैठने के बजाय बस में खड़ी रही। शिव कुमार ने उसे सीट पर बैठ जाने के लिए कहा। वह सीट पर बैठ गयी लेकिन फिर उठकर चालक के पास पहुंच गई। चालक ने भी उसे सीट पर बैठने के लिए कहा और स्टैंड पर उतारने की बात कही।

शिव कुमार युवती के पास आया और बैठने के लिए कहा। शिवकुमार का आरोप है कि युवती गाली-गलौज करने लगी और उसे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद वह कंडक्टर पर गलत आरोप लगाने लगी। बस में बैठे यात्रियों ने युवती को बैठने के लिए कहा। लेकिन उसने फोन कर कुछ लड़कों को बुला लिया, जिन्होंने बस में तोड़फोड़ की।

उसके बाद चालक बस को लेकर द्वारका नार्थ थाने पहुंचा और मारपीट की शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती ने भी कंडक्टर पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed