फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Commission rescued 16 Nepali girls from Munirka area

दिल्ली से 16 नेपाली लड़कियां बरामद, कुवैत और इराक भेजने की थी तैयारी

Wed, 25 Jul 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Jul 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi Commission rescued 16 Nepali girls from Munirka area
नेपाली लड़कियों को बचाया - फोटो : स्वाति मालिवाल के ट्विटर अकाउंट से
दिल्ली महिला आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को बचाया है। ये लड़कियां नेपाल से तस्करी कर लाई गईं थीं। फिलहाल जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार देर रात मुनिरका में छापा मारा। यहां से मालीवाल और उनकी टीम ने 16 लड़कियों को बरामद किया है। 

बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम रात 1:30 बजे का है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जिन लड़कियों का रेस्क्यू कराया। वह नेपाल की रहने वाली हैं। इन्हें बहला-फुसलाकर नेपाल से भारत लाया गया था। 
विज्ञापन

केजरीवाल ने उठाए केंद्र, एलजी और प्रधानमंत्री पर सवाल

Delhi Commission rescued 16 Nepali girls from Munirka area
नेपाली लड़कियों को बचाया - फोटो : ani

जांच में सामने आया है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी। उनके पासपोर्ट दलालों ने छीन लिए थे। छोटे से कमरे में ये सभी 16 लड़कियां बंद थीं। 8 महीने से यह खेल चल रहा था। आपको बता दें कि 7 लड़कियां कुवैत और इराक 15 दिन पहले भेजी गई थीं। जहां से लड़कियां बचाई, वो जगह थाने से 500 मीटर दूरी पर थीं। 

दिल्ली महिला आयोग के इस ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक केंद्र और एलजी पर एक तंज भरा ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, अब बीजेपी, एलजी, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कहां हैं? दिल्ली पुलिस उनके अधीन है। वो क्या कर रहे हैं? यह उनकी जिम्मेदारी थी कि ये सब रोकें।

Delhi Commission rescued 16 Nepali girls from Munirka area
swati maliwal - फोटो : स्वाति मालिवाल के ट्विटर अकाउंट से

स्वाति मालिवाल ने एक वीडियो रीट्वीट कर इस घटना को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई और ट्वीट भी कल रात को किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed