फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM launches month-long cleanliness drive Dilli ko kude se azaadi

Delhi News: 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' सफाई अभियान की शुरुआत', मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लगाई झाड़ू

Fri, 01 Aug 2025 12:37 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:37 PM IST
सार

सीएम ने अभियान के तहत आईएसबीटी कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में साफ-सफाई की।

विज्ञापन
Delhi CM launches month-long cleanliness drive Dilli ko kude se azaadi
दिल्ली को कूड़े से आजादी' सफाई अभियान की शुरुआत - फोटो : @gupta_rekha

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के महीने भर चलने वाले स्वच्छता अभियान 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' की शुरुआत झाड़ू लगाकर की। सीएम ने अभियान के तहत आईएसबीटी कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में साफ-सफाई की। वहीं, दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह और भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने दिल्ली के अरबिंदो मार्केट, ग्रीन पार्क क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन में भाग लिया।
विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की व्यवस्था सुधारने का दम दिखाने वाली पिछली सरकारों ने इन कार्यालयों के लिए कुछ नहीं किया। मेरा यहां पहला दौरा है, इतनी महत्वपूर्ण समिति और विभाग की दुर्दशा देखकर मैं हैरान हूं। उन्हें अपना शीशमहल बनाने से फुर्सत नहीं मिली। हम अपने सभी विभागों के लिए नए कार्यालय बनाएंगे। एक बिल्कुल नया दिल्ली सचिवालय बनाया जाना चाहिए, जिसमें हर विभाग के लिए जगह हो। हम आज ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर देंगे।"
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट पर भी ने झाड़ू लगाई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से सुझाव प्राप्त किए और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। अगस्त का पूरा महीना, दिल्ली में स्वच्छता के जन-आंदोलन का साक्षी बनेगा।


मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से पूरी दिल्ली को स्वच्छ बनाने के मिशन को आगे बढ़ाने की अपील की। दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने के लिए यह पहल की। इसके तहत सभी लोग इस स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।"

भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने जब शपथ ली थी तो उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया था कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का आधार बनाएं। देश स्वच्छ रहेगा तभी स्वस्थ रहेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक दिल्ली को कूड़े से आजाद करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि हम दिल्ली के एक-एक कोने को साफ करेंगे, दिल्ली को साफ-सुथरा बनाएंगे और यहां की हवा को स्वच्छ बनाएंगे। मैं एमसीडी और दिल्ली की मुख्यमंत्री का इस अभियान के लिए धन्यवाद करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed