{"_id":"5efc410490036b0f162cb27c","slug":"delhi-cm-kejriwal-says-happy-that-only-26000-cases-are-active-now-it-is-possible-because-of-united-effort","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे खुशी है कि दिल्ली में आज सिर्फ 26 हजार एक्टिव केस ही हैं, सबकी एकजुटता से हुआ सुधारः केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे खुशी है कि दिल्ली में आज सिर्फ 26 हजार एक्टिव केस ही हैं, सबकी एकजुटता से हुआ सुधारः केजरीवाल
Wed, 01 Jul 2020 01:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुशी जताई कि एक महीने पहले जहां अनुमान था कि दिल्ली में 30 जून तक 60,000 एक्टिव केस होंगे, वहीं आज सिर्फ 26000 हजार एक्टिव केस ही हैं। उन्होंने कहा कि सभी की एकजुटता और मेहनत से अब दिल्ली में स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने शुरुआत में बताया कि, केंद्र सरकार की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 30जून तक कोरोना के 1 लाख केस और लगभग 60,000 सक्रिय मामले होने का अनुमान था। दिल्ली में आज(1 जुलाई) कोरोना वायरस के सिर्फ 26,000 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने आगे कहा कि, इस समय दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना वायरस के 5,800 मरीज हैं। एक हफ्ता पहले 6,250 मरीज थे। दिल्ली में मरीजों की संख्या बढ़ने की बजाय कम होती जा रही है। अब तक दिल्ली में कोरोना के कुल 87,000 मामले आए हैं, जिसमें से 58,000 मरीज ठीक हो गए।
विज्ञापन
केजरीवाल ने आगे बताया कि, 23 जून को दिल्ली में कोरोना वायरस के करीब 4,000 केस आए थे, कल करीब 2,200 मामले आए हैं। पिछले एक हफ्ते में कोरोना वायरस के रोज आने वाले केस आधे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि, पहले दिल्ली में 100 लोगों का कोरोना टेस्ट करते थे तो उसमें से 31 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए जाते थे। अब 100 लोगों के टेस्ट में केवल 13 कोरोना के मरीज ही पॉजिटिव आ रहे हैं।