फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm kejriwal says entire country should get free corona vaccine inaugurates two flyover in north east delhi

वैक्सीन विवाद पर बोले केजरीवाल- पूरे देश को फ्री में मिलनी चाहिए कोरोना की वैक्सीन

Sat, 24 Oct 2020 04:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 24 Oct 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi cm kejriwal says entire country should get free corona vaccine inaugurates two flyover in north east delhi
अरविंद केजरीवाल ने किया उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो फ्लाईओवर का उद्घाटन - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

कोरोना वैक्सीन को फ्री में देने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जब दिल्ली के मुख्यमंत्री से इस बारे में पूछा गया तो वह बोले कि सभी को वैक्सीन फ्री में मिलना चाहिए।

विज्ञापन


वह बोले, 'पूरे देश को फ्री में वैक्सीन मिलनी चाहिए, यह सबका अधिकार है। हम इस बारे में तब विचार करेंगे जब वैक्सीन आ जाएगी। तब देखेंगे कि इसकी क्या कीमत है और यह कितने में लोगों को मुहैया कराई जा सकती है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में केजरीवाल ने किया दो फ्लाईओवर का उद्घाटन
यह बातें उन्होंने आज दो फ्लाईओवरों के उद्घाटन के मौके पर मीडिया द्वारा सवाल पूछने पर कहा। गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने शास्त्री पार्क वाले छह लेन और सीलमपुर वाले दो लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इन फ्लाईओवरों की वजह से अब कश्मीरी गेट से यूपी बॉर्डर तक का सफर 10 से 15 मिनट में पूरा हो सकेगा।

केजरीवाल उद्घाटन के दौरान कहा कि 70 साल के इतिहास में सरकारी काम बजट से कम रुपये में पूरा हुआ है। दोनों फ्लाईओवर बनाने के लिए 303 करोड़ रुपये मिले थे, हमने 252 करोड़ रुपये में बनाए।

केजरीवाल ने आगे कहा कि जो पैसा बच रहा है उससे दिल्लीवालों को सुविधाएं दी जा रही हैं। मैं मुख्यमंत्री बनने से पहले यमुनापार में रहता था और मुझे यहां की परेशानियों के बारे में जानकारी है। अब लोग दस मिनट में आईएसबीटी से उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएंगे।


क्या बोले सत्येंद्र जैन
लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने फ्लाईओवर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि पीडब्ल्यूडी ने बहुत कम समय मे फ्लाईओवर तैयार किए हैं। अब इस फ्लाईओवर के नीचे चिल्ड्रेन पार्क बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed