केजरीवाल के आते ही दिल्ली में पानी के अच्छे दिन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनते ही पानी आपूर्ति के मामले में दिल्ली निवासियों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। कोर्ट के निर्देश पर हरियाणा से अतिरिक्त पानी मिलते ही दिल्ली जल बोर्ड के वर्षों से ठप पड़े तीन जल शोधक संयंत्र पटरी पर आने शुरू हो जाएंगे।
सोमवार से द्वारका जल शोधन संयंत्र को हरियाणा से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं इसके साथ ही बवाना और ओखला में बने संयंत्रों से भी जल्दी पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। तीनों यह संयंत्र चालू होने के बाद दिल्ली में करीब 90 एमजीडी पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी।
दिल्ली जल बोर्ड के तीनों संयंत्र चालू होने के बाद द्वारका व उसके आसपास के इलाकों के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। वहीं बवाना संयंत्र के शुरू होने से उत्तर पश्चिम और ओखला संयंत्र से दक्षिण दिल्ली के लोगों को लाभ मिलेगा। बोर्ड के मुताबिक तीनों संयंत्रों को मिलाकर राजधानी के करीब 10 लाख लोगों को लाभ होगा।
इन जगहों पर मिलना शुरू हो जाएगा पानी
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार द्वारका जल शोधन संयंत्र से सोमवार से लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इस संयंत्र से द्वारका उपशहर, बिंदापुर, नजीरपुर, महावीर एंक्लेव, चाणक्य प्लेस पार्ट-।।
मधु विहार, राजापुरी, उत्तम विहार, भगवती विहार, संजय एंकलेव, एबीसीडी और बी-एक्सटेंशन, सुभाष पार्क, विशू विहार, न्यू उत्तम नगर, आरएक्स एवं क्यूएक्स विकास विहार, मानस कुज, संतोष पार्क, ओएक्स, गीता एंकलेव, नंदराम पार्क, रोहताश नगर, प्रताप गार्डन, केशोराम पार्क, न्यू जनकपुरी, न्यू टी-ब्लाक एवं टी-ब्लाक, उत्तम नगर, किरनपुरी, इंदिरा पार्क, जैन कॉलोनी, जैन पार्क, विश्वास पार्क, खुशीराम पार्क, सुखीराम पार्क, अनूप नगर, पालम गांव और इसके आस पास के क्षेत्रों के निवासियों को पानी मिलेगा।