फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: CM Kejriwal did not attend 21 hearing of Jan Suvidha Kendra, BJP alleges neglect of public interest

दिल्ली: जनसुविधा केंद्र की 21 सुनवाई में नहीं पहुंचे केजरीवाल, भाजपा ने लगाया जनहित की उपेक्षा का आरोप

Thu, 23 Jun 2022 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 23 Jun 2022 06:56 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि एनडीएमसी ने 21 जनसुविधा केंद्र कार्यक्रम आयोजित किए, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केवल एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की प्राथमिकता में दिल्ली के लोग नहीं हैं...

विज्ञापन
Delhi: CM Kejriwal did not attend 21 hearing of Jan Suvidha Kendra, BJP alleges neglect of public interest
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता प्रेस कांफ्रेंस के दौरान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर लोगों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। भाजपा के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लोगों के हितों से संबंधित जनसुविधा केंद्र की लगातार 21 बैठकों से अनुपस्थित रहे। वे 22 जून को मीटिंग में केवल तब पहुंचे, जब लगातार अनुपस्थित रहने के कारण एनडीएमसी की कमेटी से उनकी सदस्यता को खत्म करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया। भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि एनडीएमसी ने 21 जनसुविधा केंद्र कार्यक्रम आयोजित किए, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केवल एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की प्राथमिकता में दिल्ली के लोग नहीं हैं। वे बार-बार स्वयं को दिल्ली के लोगों के लिए समर्पित बताते हैं, लेकिन जनसुविधा केंद्र में लगातार उनकी उपस्थिति उनके दावों की पोल खोल देती है।
विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने अपने क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी कम करने का आदेश दिया है। पहले से ही पानी की कमी से जूझती दिल्ली के लोगों की परेशानी दिल्ली सरकार की इस नीति के बाद बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपने सात साल से ज्यादा के कार्यकाल में सभी घरों तक साफ पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करवा पाए हैं, इसी से समझ आता है कि दिल्ली के लिए उनकी प्राथमिकता क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed