फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm kejriwal challenges election commission to give him evm for 72 hours so he will tell faults

BJP पर फिर भड़के केजरीवाल, EVM पर चुनाव आयोग को दे डाला चैलेंज

Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
delhi cm kejriwal challenges election commission to give him evm for 72 hours so he will tell faults
केजरीवाल म‌िली जान से मारने की धमकी - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश के भ‌िंड में उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा क‌िए गए डेमो के दौरान ईवीएम मशीन से भाजपा को ही वोट जाने के मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक बार फ‌िर बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को बड़ा चैलेंज भी दे डाला।

विज्ञापन


इस पर चुनाव आयोग ने इसका जवाब देते हुए कहा ‌है कि मध्य प्रदेश में उप-चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से कोई ईवीएम नहीं ले जाया गया है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी चुनाव में गड़बड़ की गई थी। उन्होंने पूछा कि मध्य प्रदेश के चुनाव के लिए यूपी के बंदे का नाम कैसे निकला। ये मशीन यूपी के कानपुर के गोविंदपुर से आई है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ये भी कहा कि कानूनन आप उन मशीनों का इस्तेमाल 45 द‌िनों तक नहीं कर सकते, फिर चुनाव आयोग ने कानून की धज्जियां कैसे उड़ाईं। यूपी के चुनाव में भी कई ऐसी खराब मशीनें हो सकती हैं। केजरीवाल ये भी बोले कि हो सकता है क‌ि कुछ मशीनों को टैंपर क‌िया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग को सलाह के ल‌िए कहा धन्यवाद

delhi cm kejriwal challenges election commission to give him evm for 72 hours so he will tell faults
अरव‌िंद केजरीवाल - फोटो : ani

आज की अपनी प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि भ‌िंड में पकड़ी गई मशीन की सारी जानकारी सार्वजनिक की जाए। उन्होंने ये भी बताया क‌ि च‌िट्ठी ल‌िखकर चुनाव आयोग को चैलेंज द‌िया है क‌ि आपकी ईवीएम को कोई रीड और रीराइट नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को कहा कि आप हमें 72 घंटे के लिए मशीन दे दें हम आपको बता देंगे कि इसमें क्या-क्या हुआ। राजौरी गार्डन में भी वीवीपीएटी मशीन यूपी से मंगाई जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से दोबारा गुजार‌िश की क‌ि बैलेट पेपर से मतदान हों।

चुनाव आयोग की आत्मव‌िश्लेषण की सलाह पर इसी प्रेस कांफ्रेंस में मनीष स‌िसोद‌िया ने कहा क‌ि जरूर पंजाब चुनाव पर आत्मव‌िश्लेषण कर लेंगे। आपकी सलाह के ल‌िए धन्यवाद। हम सोच रहे हैं उन्हें अपनी पीएसी में शाम‌िल कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed