{"_id":"5fe446408ebc3e3b884c9aaa","slug":"delhi-cm-kejriwal-announce-vaccination-policy-for-delhi-51-lac-people-to-vaccinate-according-to-registration-all-preparations-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: दिल्ली में 51 लाख लोगों का होगा टीकाकरण, तैयारियां पूरीः केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Vaccine: दिल्ली में 51 लाख लोगों का होगा टीकाकरण, तैयारियां पूरीः केजरीवाल
Thu, 24 Dec 2020 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 24 Dec 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन: अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ट्विटर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना की वैक्सीन किस तरह से कितने लोगों को और किस नीति के अनुसार लगाई जाएगी इसका एलान केजरीवाल सरकार ने कर दिया है। केजरीवाल ने बताया है कि कैसे शुरुआती दौर में 51 लाख लोगों को वैक्सीन लगेगी और कोई परेशानी आने पर इलाज के लिए जो भी जरूरत होगी वह पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में कोरोना की हालत में सुधार हुआ है। संक्रमित लोगों की संख्या भी काफी कम हुई है और इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। बीमार लोग ठीक होकर घर जा रहे हैं। अब लोगों को कोरोना की वैक्सीन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन श्रेणी के लोगों को प्राथमिकता के तौर पर लगेगी वैक्सीन
दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को वैक्सीन देने का पूरा इंतजाम कर लिया है। दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है केंद्र से वैक्सीन लेने, उसे स्टोर करने और फिर उसके वितरण के लिए। केंद्र ने तीन प्रकार के लोगों को वैक्सीन के लिए प्राथमिकता दी है। उनमें स्वास्थ्य कर्मचारी सबसे पहले हैं, जिनकी संख्या दिल्ली में करीब 3 लाख है। दूसरे नंबर पर फ्रंटलाइन वर्कर जैसे पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि शामिल हैं, जिनकी दिल्ली में संख्या लगभग 6 लाख है।
पहले चरण में कुल 51 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन
तीसरी श्रेणी में आते हैं 50 साल से ज्यादा आयु के लोग या वो जो 50 से कम साल के हैं, लेकिन उन्हें पहले से डायबिटीज, किडनी या दिल की बीमारी हो। ऐसे लोगों की संख्या दिल्ली में लगभग 42 लाख है। इस तरह कुल 51 लाख लोग प्राथमिकता की श्रेणी में आते हैं। इन्हीं लोगों को सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी।
फोन कर के टीका लगवाने के लिए बुलाया जाएगा
इन सभी लोगों को लगभग चिन्हित कर लिया गया है। एक व्यक्ति को वैक्सीन की दो डोज लगेगी इसलिए कुल एक करोड़ दो लाख डोज की जरूरत पड़ेगी। हमारे पास अभी 74 लाख डोज स्टोर करने की क्षमता है। जब वैक्सीन आ जाएगी तो जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है उन्हें फोन कर बुलाया जाएगा और टीकाकरण किया जाएगा, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है सरकार खुद आपको बुलाएगी।
टीकाकरण स्थान भी चिन्हित
दिल्ली में जहां भी टीकाकरण होना है वो भी तैयारी की जा रही है। एक लोकेशन पर पांच लोगों की टीम लगेगी। उन सभी लोगों की ट्रेनिंग हो चुकी है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
कोई साइड इफेक्ट होने पर इलाज की भी तैयारी पूरी
केजरीवाल ने ये भी कहा कि मान लीजिए अगर किसी को वैक्सीन से साइड इफेक्ट होता है तो उसके लिए स्पेशलिस्ट और अन्य चिकित्साकर्मियों की भी व्यवस्था कर ली गई है। तुरंत वहां इलाज किया जाएगा।