फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Atishi said return of 10 thousand bus marshals approved

गुड न्यूज: सात महीने बाद बस मार्शलों की हुई वापसी, CM आतिशी ने पक्की नौकरी पर दिया बड़ा अपडेट

Sat, 09 Nov 2024 04:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 04:11 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए सड़कों पर 10 हजार बस मार्शलों को उतारा जाएगा। एक सप्ताह के भीतर मार्शल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ऑन-ड्यूटी होंगे। प्रदूषण के खिलाफ युद्ध में अगले 4 महीने बस मार्शल अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Delhi CM Atishi said return of 10 thousand bus marshals approved
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर दिल्ली सरकार सख्त है। इसी कड़ी में सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 10 हजार बस मार्शल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की तैनात को मंजूरी दी है। एक सप्ताह के भीतर यह सभी ऑन-ड्यूटी हो जाएंगे। यह प्रदूषण के हॉटस्पॉट्स की निगरानी से लेकर ओपन बर्निंग को रोकने और शिकायतों के फॉलो-अप में अपनी भागीदारी देंगे। सोमवार से बस मार्शलों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही, दिल्ली सरकार जल्द बस मार्शलों की स्थायी नियुक्ति का प्रस्ताव उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजेगी।

विज्ञापन

सीएम आतिशी ने भाजपा को घेरा
शनिवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ अगले 4 महीने बस मार्शल अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चाहे जितना षड्यंत्र रचे, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में ऐसे ही दिल्लीवासियों की हर समस्या का समाधान जरूर निकालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बस मार्शलों का वेतन रोका: आतिशी
आतिशी ने कहा, दिल्ली में बसों में महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए 2017-18 में सरकार ने मार्शल तैनात किए थे। बसों में इन मार्शलों की नियुक्ति से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों को जो सुरक्षा मिली इसका कई प्रमाण दिल्लीवालों ने देखा। उन्होंने दावा किया कि मार्शलों ने बस में महिलाओं के साथ होने वाली बदतमीजी को रोका, किसी बच्चे के अपहरण होने के प्रयास को रोका, बुजुर्गों की मदद की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र रचकर अपने अधिकारी के माध्यम से अप्रैल 2023 से इन बस मार्शलों की तनख्वाह रोक दी।

विज्ञापन

10 हजार युवा बेरोजगार हो गए : आतिशी
उन्होंने दावा करते हुए कहा, इससे एक तरफ बसों में महिलाएं असुरक्षित हुई और दूसरी तरफ 10 हजार से अधिक परिवार के युवा बेरोजगार हो गए। केजरीवाल ने बार-बार कहा कि इन बस मार्शलों को वापिस रखा जाए। उन्होंने प्रण लिया कि चाहे जितना भी संघर्ष करना पड़े, लेकिन इन बस मार्शलों को वापिस रोजगार दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि, आखिरकार इस संघर्ष के सामने भाजपा को झुकना पड़ा और बस मार्शलों की दोबारा नियुक्ति के लिए तैयार होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed