फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm arwind kejriwal attacks pm modi

अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज, मोदी जी से कोई मिल नहीं सकता

Sat, 30 Mar 2019 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
delhi cm arwind kejriwal attacks pm modi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पिछले चार साल में उनकी सिर्फ एक बार मुलाकात हो सकी है। उनसे कोई नहीं मिल सकता। केजरीवाल शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के ओखला में एक चुनावी रैली में बोल रहे थे। इसके अलावा उन्होंने त्रिलोकपुरी में भी एक चुनावी रैली की।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुर्भाग्य से अगर किसी महिला के साथ कोई दुर्व्यवहार करे तो वह पुलिस के पास जाएगी। अगर पुलिस नहीं सुनती तो वह विधायक के पास जाएगी। अब दिल्ली सरकार के अधीन पुलिस केंद्र के अधीन है तो वह विधायक की भी नहीं सुनती। पुलिस प्रधानमंत्री के अधीन आती है। केजरीवाल ने कहा कि अब विधायक थक हारकर उनके पास आएगा। लेकिन दिल्ली पुलिस उनकी भी नहीं सुनेगी। दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री के पास भी नहीं है तो वह उसकी भी नहीं सुनेगी। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि अब पीड़ित कहां जाएगा? प्रधानमंत्री के पास? प्रधानमंत्री तो दिल्ली के मुख्यमंत्री तक से नहीं मिलते। उनसे कोई नहीं मिल सकता। केजरीवाल ने बताया कि पिछले चार साल में सिर्फ एक बार मुलाकात हुई है। उस वक्त उनसे कहा कि वह पाकिस्तान को संभालें, दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार को दे दें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब पाकिस्तान उनसे संभलता नहीं, दिल्ली पुलिस को संभालने चले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों की समस्याओं का समाधान पूर्ण राज्य में है। इसके बाद दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के पास होगी तब या तो दिल्ली पुलिस अपराधियों को ठीक कर देगी या दिल्ली का मुख्यमंत्री दिल्ली पुलिस को ठीक कर देगा।


अरविंद केजरीवाल ने अपील की कि इस बार वोट पूर्ण राज्य के लिए देना। अगर आप के सातों सांसद जीत गए तो दो साल के भीतर दिल्ली पूर्ण राज्य होगी। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली सरकार के कामों को गिनाया और अपनी पीठ थपथपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed