फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm arvind keriwal demad bharat ratna for sundarlal bahuguna writes letter to pm narendra modi

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की

Sat, 17 Jul 2021 12:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 17 Jul 2021 12:35 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन
Delhi cm arvind keriwal demad bharat ratna for sundarlal bahuguna writes letter to pm narendra modi
sundar lal bahuguna - फोटो : File Photo

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में केजरीवाल ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के संघर्षों के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री से अपील की है कि उन्हें भारत रत्न मिले।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कर चुके हैं ये मांग
बीते गुरुवार को स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा था कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इस संबंध में में प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा। भले ही शरीर के रूप में स्व. बहुगुणा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जीवन और संदेश हमेशा हमारे साथ रहेगा।


अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों, दिल्ली विधानसभा, सभी विधायकों और दिल्ली सरकार की तरफ से दिवंगत पर्यावरणविद की याद में एक स्मारक बनाया गया और उनकी तस्वीर का अनावरण किया गया। उनके जीवन का एक-एक क्षण हमारे लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

उन्होंने बहुत संघर्ष किया और अपनी पूरी जिंदगी समाज को दिया। वह केवल उत्तराखंड या भारत के लिए ही नहीं, पूरी दुनिया के प्रेरणा स्रोत थे। पूरा विश्व उन्हें याद करता है। उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा पर्यावरण थी, जिसे आज सारी मानव जाति देर सबेर समझ रही है कि पर्यावरण कितना अहम है। आज लोग यह समझ रहे हैं कि पर्यावरण के साथ यह खिलवाड़ जारी रहा, तो शायद एक समय आए, जब मानव जाति ही न बचे। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा ने अपनी गतिविधियों और आंदोलनों से जो संदेश दिया, उसे सब लोगों को अनुसरण करना है। इस मौके पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से अपील की कि सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करें। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री का पत्र लिखने की बात कही। अगर हम ऐसी व्यक्तित्व को भारत रत्न से सम्मानित करते हैं, तो भारत रत्न का मान सम्मान बढ़ेगा। उनको सम्मानित करने से देश के बच्चे-बच्चे तक उनका संदेश पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed