फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal attacked the central government in the Delhi assembly session

केजरीवाल का बड़ा आरोप: दिल्ली में फेल हुई भाजपा की विधायकों को खरीदने की कोशिश, हमारा कोई MLA नहीं बिका

Mon, 29 Aug 2022 12:40 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Aug 2022 12:40 PM IST
सार

राजधानी में आप-भाजपा के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है। इस बीच दिल्ली विधानसभा के बुलाए विशेष सत्र में सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है।

विज्ञापन
Kejriwal attacked the central government in the Delhi assembly session
विधानसभा में बोलते हुए सीएम केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के सोमवार को बुलाए विशेष सत्र में भाजपा विधायकों की सदन में नारेबाजी के विरोध में आप विधायकों ने जवाबी नारेबाजी की। भाजपा विधायकों के बाहर आने के बाद भी आप विधायक भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, जिन्हें काफी देर तक दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरला चुप कराने में लगी रहीं।

विज्ञापन


हंगामा करने सदन में आते हैं भाजपा विधायक: केजरीवाल
इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों के रवैए की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक चर्चा करना नहीं चाहते, वह केवल हंगामा करने की नियत से सदन में आते हैं। इसी कारण उन्हें सदन से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री ने कहा आज देश में महंगाई अपनी चरम पर है, लोगों के घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने हर मामले में टैक्स लगा दिया है। इतना टैक्स कभी भी नहीं लगा था। देश आजाद होने के बाद कभी भी दूध, दही, अनाज, दाल, चावल, चीनी पर टैक्स नहीं लगा था। अंग्रेजों ने भी कभी यह टैक्स नहीं लगाए।
विज्ञापन


'भाजपा का ऑपरेशन लोटस हुआ फेल'
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक ईमानदार हैं इसलिए एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में फेल हो गया। जनता को विश्वास दिलाने और उसे बताने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा खरीदने में कामयाब नहीं हो सकी इसी कारण हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। उन्होंने कई राज्यों की सरकार गिरा दी, ये सरकारें कैसे गिरी यह एक रोचक तथ्य है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड की सरकार गिराई जाएगी, इस कार्य में केंद्र सरकार जुटी हुई है और वह सरकार गिराने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर पैसे का इंतजाम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'किसान परेशान हैं, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार'
केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों संसद में केंद्र सरकार ने खुद माना है कि 10,000 लाख करोड़ कर्जा पूंजीपतियों का  माफ किया गया है। किसान कर्ज से परेशान हैं, वह दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। मगर उनका कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। उनकी उनकी जमीन की कुर्की की जा रही है। इसी तरह छात्रों का भी कर्जा माफ नहीं किया जा रहा और कर्जा नहीं देने पर छात्रों के पिता की कृषि भूमि को गिरवी रख रहे हैं।

दुर्गेश पाठक ने उपराज्यपाल पर लगाया आरोप
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने उपराज्यपाल पर खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष होने के दौरान 14 सौ करोड रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। सदन में उनके संबोधन के बाद आम आदमी पार्टी के तमाम विधायकों ने विधानसभा में हंगामा करते हुए दुर्गेश पाठक के कथन का समर्थन किया। आप विधायकों के शांत नहीं होने पर राखी बिड़ला ने सदन की बैठक आधा घंटा के लिए स्थगित कर दी। 

उपराज्यपाल को गिरफ्तार करने की मांग
विधानसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू होते ही आप विधायकों ने नारेबाजी शुरू की इसके बाद वह सदन के अंदर धरने पर बैठ गए। आप विधायकों ने नारेबाजी करते हुए उपराज्यपाल को बर्खास्त करने के साथ-साथ उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

दिल्ली में भाजपा की साजिश रही नाकाम: अतिशी
आप विधायक अतिशी ने कहा कि भाजपा किसी तरह से अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराना चाहती है। उनकी साजिश दिल्ली में नाकाम रही है। दिल्ली की जनता भी जानना चाहती है कि जो सरकार दिल्ली में है क्या वह स्थिर है, क्या वह सरकार बनी हुई है। इसे लेकर आज विश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।

विधानसभा में शुक्रवार को हुआ था बवाल
इससे पहले शुक्रवार को विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। इस दौरान केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के आवास पर हुई छापेमारी मामले में दावा किया कि सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर 14 घंटे तक छापेमारी की लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सीबीआई को ना तो नकदी मिली ना ही ज्वेलरी। सीबीआई को छापेमारी के दौरान किसी जमीन या संपत्ति के कागज तक नहीं मिले और ना ही कोई आपराधिक दस्तावेज मिला। उन्होंने दावा किया कि यह छापेमारी फर्जी थी।

लगाया आरोप- 5,500 करोड़ में खरीदे 277 विधायक
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा में 277 विधायक शामिल हुए हैं। अगर प्रत्येक विधायक को 20 करोड़ रुपये दिए गए तो सभी विधायक खरीदने में 5,500 करोड़ रुपये खरीदे गए होंगे। इसीलिए महंगाई बढ़ गई है क्योंकि वे विधायकों को खरीदने के लिए आम आदमी के पैसे का उपयोग कर रहे हैं।

इससे पहले 19 अगस्त को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। मनीष सिसोदिया पर दिल्ली की आबकारी नीति में अनियमितता करने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed