फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal starts 10 hafte 10 baje 10 minute campaign to fight against Dengue 

दिल्ली: डेंगू के खिलाफ शुरू हुआ '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान, केजरीवाल ने की घर की सफाई

Sun, 06 Sep 2020 11:31 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 06 Sep 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal starts 10 hafte 10 baje 10 minute campaign to fight against Dengue 
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की घर में इकट्ठा पानी की सफाई - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली में अभी कोरोना का कहर कम नहीं हुआ है, लेकिन हर बार की तरह डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। बारिश के मौसम में पनपने वाली यह बीमारी सितंबर के अंत से शुरू होती और इसका प्रकोप नवंबर तक रहता है। 

विज्ञापन


इससे बचने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज से '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान की शुरुआत की। इस क्रम में सबसे पहले उन्होंने अपने आवास में जगह-जगह इकट्ठा हुए पानी को फेंक कर साफ पानी से बदला। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के खिलाफ शुरू किया गया यह महाअभियान अगले 10 हफ्ते तक चलने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी सभी दो करोड़ दिल्लीवासी साथ में आकर इस मुहिम को सफल बनाएंगे और डेंगू को हराएंगे।


मालूम हो कि डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के समय में डेंगू से बचाव बहुत जरूरी है। कोरोना पीड़ित व्यक्ति के डेंगू से ग्रसित होने पर उसे जान का खतरा भी हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed