फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal speaks on Coronavirus effects and precautions

दिल्ली में कोरोनावायरस के तीन मरीज, एक संदिग्ध की चल रही है जांच: केजरीवाल

Sun, 08 Mar 2020 02:27 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 08 Mar 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal speaks on Coronavirus effects and precautions
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

दिल्ली में कोरोनावायरस के मामले और उन्हें लेकर व्याप्त भय के बीच रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राजधानी में अबतक इसके तीन पॉजिटिव और एक संदिग्ध मामला सामने आया है। संदिग्ध मरीज की फिलहाल जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले संक्रमित मरीज के संपर्क में 105 लोग, दूसरे मरीज के संपर्क में 168 लोग और तीसरे मरीज के संपर्क में 64 लोग आए थे। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें पृथक (क्वारंटाइन) किया गया है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्र की टीम के साथ दिल्ली सरकार के 40 डॉक्टर भी मौजूद हैं। वहां आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। अबतक कुल 1,40,603 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए दिल्ली की बसों, मेट्रो और अस्पतालों को हर रोज डिसइन्फैक्ट किया जाएगा। 

वहीं मनमाने दामों पर मास्क बेचने को लेकर भी उन्होंने कहा कि जो लोग एमआरपी से ज्यादा दाम पर मास्क बेच रहे हैं उनपर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वालों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 


उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों में न जाएं और कुछ समय के अंतराल पर अपने हाथों को धोते रहें। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी लोगों को कोरोनावायरस से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों को बेवजह मास्क का प्रयोग करने की जरूरत नहीं है। जिन्हें सर्दी-जुखाम है, केवल वही मास्क का उपयोग करें। 

कोरोनावायरस से खुद को बचाने के केवल दो ही तरीके हैं, पहला यह कि भीड़ वाली जगहों में जाने से बचें और दूसरा यह कि थोड़ी देर के अंतराल पर अपने हाथों को धोते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed