फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm arvind kejriwal on oxygen shortage says thanks to centre and delhi high high court for increasing delhi quota of oxygen

ऑक्सीजन इमरजेंसी: केजरीवाल ने कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र और हाईकोर्ट का कहा शुक्रिया

Thu, 22 Apr 2021 12:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 22 Apr 2021 12:32 PM IST
सार

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते अस्पतालों में हो रही ऑक्सीजन की कमी के बाद केंद्र द्वारा दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने के लिए आज केजरीवाल ने केंद्र और दिल्ली हाईकोर्ट का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
Delhi cm arvind kejriwal on oxygen shortage says thanks to centre and delhi high high court for increasing delhi quota of oxygen
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते अस्पतालों में हो रही ऑक्सीजन की कमी के बाद केंद्र द्वारा दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने के लिए आज केजरीवाल ने केंद्र और दिल्ली हाईकोर्ट का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस संकट की घड़ी में पूरे देश को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि हम कोरोना से इस लड़ाई में जीत सकें।

विज्ञापन


केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, दिल्ली बीते कुछ दिनों से ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही है। केंद्र सरकार हर राज्य के लिए ऑक्सीजन कोटा निर्धारित करती है। दिल्ली सरकार के अनुमान के अनुसार हमें 700 टन ऑक्सीजन प्रतिदिन चाहिए लेकिन पहले केंद्र ने हमारा कोटा 378 टन निर्धारित किया हुआ था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 480 टन कर दिया है। हमें और भी जरूरत है लेकिन हम केंद्र से शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमारा कोटा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ये भी बताया कि केंद्र सरकार कंपनियां भी तय करती है जो किसी राज्य को ऑक्सीजन सप्लाई करेंगी। दिल्ली में ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता, यहां दूसरे राज्यों से ही इसकी आपूर्ति होती है। कुछ राज्य जहां ऑक्सीजन की यह कंपनियां स्थित हैं उन्होंने कंपनियों को रोक दिया कि दिल्ली से पहले हमारे राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि, कई राज्य ऑक्सीजन की ट्रकों को आने नहीं दे रहे। हाईकोर्ट ने काफी मदद की। अब दिल्ली में ऑक्सीजन पहुंचनी शुरू हो रही है। वह आगे बोले, मैं, मनीष सिसोदिया और अधिकारी लगे हुए हैं। जीटीबी अस्पताल के लिए आने वाले ट्रक को पड़ोसी राज्य सरकार ने रोका, तब हमने केंद्रीय मंत्री को फोन किया। इसके बाद उन्होंने बात की तब जाकर कहीं ऑक्सीजन का ट्रक निकला।

केजरीवाल ने बताया कि जो कोटा हमारा बढ़ाया गया है, उसमें ओडिशा से काफी ऑक्सीजन आनी है, तो उसे पहुंचने में भी समय लगेगा। कोशिश है कि हवाई जहाज से ऑक्सीजन आए। उन्होंने लॉकडाउन के बारे में कहा कि हमने छह दिन के लॉकडाउन में आराम नहीं किया है। इस बीच हम दिल्ली के स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, यह बहुत बड़ी आपदा है, इसमें हम सारे लोग हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में बंट गए, तो ठीक नहीं है। देश के लोग सभी चैनल पर देख रहे हैं कि एक राज्य दूसरे राज्य में जाने वाले ट्रकों को रोक रहे हैं। दिल्ली ने किसी दूसरी राज्य की मदद कैसे की, यूपी ने दूसरे राज्य की मदद कैसे की, यह देखना है, तभी भारत बचेगा। हर राज्य एक-दूसरे की मदद करें। तभी भारत बचेगा, मुश्किल घड़ी में भी लड़ने लगे, तो क्या होगा? भारत राज्यों में बंट गया, तो भारत को कौन बचाएगा? 


केजरीवाल ने सभी राज्यों से मिलकर काम करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, आइए मिलकर एक होकर लड़ते हैं। मिलकर लड़े, तो एक मुट्ठी बनेगी, शक्ति बढ़ेगी। सभी राज्य सरकारों से कहना चाहता हूं कि दिल्ली का सीएम होने के नाते मेरे हाथ में जो होगा, मुझसे मांगें मैं दूंगा, पूरे देश की मदद करेंगे। दिल्ली में जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन होगी, तो दूसरे राज्यों को देंगे, दवाई ज्यादा होगी, तब दूसरे राज्य में देंगे। दिल्ली में कोरोना कम होगा और दूसरे राज्यों में डॉक्टर की जरूरत होगी, तो डॉक्टर भी भेजेंगे। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करें। पूरी दुनिया के सामने दिखाना है कि विश्व में सबसे ज्यादा कोविड केस होने के बावजूद यहां की सरकारों ने मिलकर आपदा में लड़ाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed