केजरीवाल का शपथ ग्रहणः मनीष सिसोदिया ने बताया रामलीला मैदान में मंच पर कौन-कौन बैठेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली को बुलावा भेजने के साथ पार्टी को उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार भी पूरा रामलीला मैदान भर जाएगा। करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा पार्टी कर रही है। इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भीड़ प्रबंधन की तैयारी शुरू कर दी है। इस काम में आप के कार्यकर्ता भी साथ-साथ लगे हैं।
सिसोदिया ने बताया किन-किन लोगों को दिया गया है न्योता-
- सरकारी स्कूलों के शिक्षक, प्रधानाध्यपक, चपरासी आदि को बुलाया।
- ओलंपियाड में मेडल पाने वाले छात्र, भीम योजना के तहत लाभ पाने वाले छात्र व अन्य छात्र।
- मोहल्ला क्लिनिकों व सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर।
- बाइक एंबुलेंस चलाने वाले चालक।
- मेट्रो के ड्राइवर।
- सिग्नेचर ब्रिज के आर्किटेक्ट।
- डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले।
- सफाई कर्मचारी।
- दमकल विभाग के कर्मी और आग बुझाने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले जांबाजों के परिजन।
- दिल्ली के फरिश्ते, जो किसी न किसी रूप में किसी अन्य की मदद करते हैं।
- बस मार्शल।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- दिल्ली के किसान।
क्या हैं तैयारियां
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में करीब 40 हजार कुर्सियां लगवाई जा रही हैं। इससे लोगों के खड़े होने के लिए भी पर्याप्त जगह बचेगी। वहीं, भीड़ को संभालने के लिए मंच स्थल से दूर व रामलीला मैदान के चारों तरफ बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इससे मंच के नजदीक तक न पहुंच पाने वालों को आयोजन देखने में सहूलियत होगी।
अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पूरी कैबिनेट मंच के पिछले इंट्री गेट से रामलीला मैदान में प्रवेश करेगी। वहीं, मीडिया व अधिकारी रामलीला मैदान की लाल बत्ती के नजदीक के गेट से अंदर जाएंगे। बाकी गेट से आम लोग प्रवेश कर सकेंगे। दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ आप कार्यकर्ता लोगों के गाइड के तौर पर काम करेंगे। मैदान के किसी हिस्से में भीड़ बढ़ने से उनका प्रबंधन कार्यकर्ता करेंगे।
सोशल मीडिया पर रहेगा लाइव
शपथ ग्रहण समारोह का यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण होगा। यह अरविंद केजरीवाल समेत आप के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लाइव होगा। इससे देश-विदेश मैं फैले आप कार्यकर्ता भी शपथ ग्रहण समारोह देख सकेंगे।