नई मुसीबत : दिल्ली में कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई दिक्कतें, दिल्ली सरकार ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते कुछ दिनों से दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर आपात बैठक बुलाई, जिसके खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बैठक के विषय में जानकारी दी। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत दिल्ली के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहे। बढ़ते कोरोना के मामलों के अलावा दिल्ली सरकार ने एक और समस्या के बारे में बताया कि राजधानी में लोग ठीक होने के बाद दोबारा सांस लेने में तकलीफ समेत कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने माना कि 17 अगस्त के बाद से दिल्ली में केस बढ़े हैं, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि दिल्ली में कोरोना की इंटेंसिटी भी बढ़ रही है। उन्होंने बढ़ रहे केस पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इसे ज्यादा बढ़ने नहीं दिया जाएगा। सीएम ने शाम को आने वाली कोरोना की रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 693 केस सामने आए हैं, इसलिए देखा जा सकता है कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
अगले हफ्ते से होंगे 40 हजार टेस्ट
केजरीवाल ने यह भी बताया कि, दिल्ली में अगले हफ्ते से 20 हजार की बजाय 40 हजार टेस्ट किए जाएंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के संक्रमण के बारे में पता चल सकेगा।
अस्पताल से ठीक होकर जाने वालों में दिख रहा है नया ट्रेंड
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बीच दिल्ली में एक नया ट्रेंड दिख रहा है कि, अस्पताल से ठीक होकर लौटने के बाद भी लोगों को सांस की समस्या आ रही है। सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन भी अस्पताल से लौटे तो उनको समस्या आई। कुछ लोगों की मौत भी अस्पताल से लौटने के बाद हुई। इस वजह से घर पर इलाज के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी अस्पताल से ठीक होकर आने वालों को किसी तरह की परेशानी होती है तो घर पर ही ऑक्सीमीटर के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी।
#WATCH Symptoms like breathlessness & low oxygen level remain in some COVID19 recovered patients. Few such patients have died too. Our Health Minister also took time to recover fully. We'll provide oximeters at home to them & oxygen concentrators if their levels drop: Delhi CM pic.twitter.com/4wQryB3KEF
— ANI (@ANI) August 26, 2020
10 हजार से अधिक बेड हैं खाली
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में तैयारी पूरी है, 10 हजार से अधिक बेड खाली हैं, एम्बुलेंस की भी कमी नहीं है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हालांकि मामले बढ़ भी रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना से जुड़ी हर गाइडलाइन को सख्ती से मानने की अपील भी की। उन्होंंने मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और जांच जरूर कराने को कहा। वह ये भी बोले कि, लोगों को चिन्हित करके कोरोना की जांच की जाएगी, क्योंकि देखा जा रहा है कि एक ही घर में 7-8 लोगों को कोरोना हो जा रहा है।
नियंत्रण के बावजूद सात दिन से बढ़ रहे केस
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते सोमवार को संक्रमण दर 8.90 फीसदी दर्ज की गई, जबकि बीते 18 अगस्त को यह दर 6.77 फीसदी थी। इस माह की शुरुआत में सक्रिय मामले कम होकर 9,897 तक आ गए थे, परंतु अब 11,626 तक पहुंच गए हैं।
इस वजह से अस्पताल से लेकर होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कोरोना वायरस की वृद्धि दर भी देखने को मिली है। बीते कुछ दिन में ही यह दर 0.7 से बढ़कर 0.9 फीसदी पर आ गई है। हालांकि, बीते महीनों की स्थिति से तुलना करें तो जून में यही दर 5 से 7 फीसदी थी।
बाहरी मरीजों ने बढ़ाई सबसे बड़े कोविड अस्पताल में भीड़
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार के ही अनुसार रोजाना 40 से 50 नए मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। जबकि हाल ही में यह संख्या घटकर 20 से 25 पर आ गई थी। हालांकि जो नए मरीज भर्ती हो रहे हैं, उनमें से ज्यादातर नोएडा, गुडग़ांव और बुलंदशहर जैसी जगहों से आ रहे हैं। बाहर से लोग आकर यहां इलाज करवा रहे हैं जिसके चलते दिल्ली में दोबारा से संख्या बढ़ रही है।
दरअसल दिल्ली में पिछले 18 दिन में कोरोना वायरस के 1881 केस बढ़े हैं। जुलाई माह के अंत तक जहां अस्पतालों में कोरोना के केवल 2932 मरीज रह गए थे, वहीं अब यह बढ़ते-बढ़ते दोबारा 3617 पर पहुंच गए हैं। इसी तरह होम आईसोलेशन में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.